Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चांदी महंगी, 5 ग्राम की राखी की मांग बढ़ी:फर्रुखाबाद के बाजारों में हल्के वजन की राखियां पसंद

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के बाजारों में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले गुरुवार को राखियों की रौनक बढ़ गई है। इस वर्ष चांदी की कीमतों में वृद्धि के कारण हल्के वजन वाली चांदी की राखियों की मांग अधिक देखी जा रही है, खासकर 5 ग्राम तक की राखियां ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। कानपुर रोड, कचहरी रोड, नेहरू रोड, किराना बाजार और रेलवे रोड सहित शहर के प्रमुख बाजारों में राखियों की विविध किस्में ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। भाइयों के साथ-साथ भाभियों के लिए जोड़ी वाली राखियों की भी अच्छी मांग है। बच्चों के लिए डोरेमोन, मोटू-पतलू, छोटा भीम और घड़ी वाली राखियां विशेष रूप से पसंद की जा रही हैं। राखी विक्रेता अवधेश कुमार ने बताया कि भाई और भाभी के लिए जोड़ी वाले राखी सेट उपलब्ध हैं। कानपुर से मंगाए गए इन सेटों में मोती और नग का काम किया गया है, जिनकी कीमत लगभग 100 रुपये है। एक अन्य राखी विक्रेता अतुल ने जानकारी दी कि पिछले साल जहां एक लाख रुपये की राखियां मंगाई गई थीं, वहीं इस बार उतनी ही मात्रा का माल करीब डेढ़ लाख रुपये में आया है, जो कीमतों में वृद्धि को दर्शाता है। बाजार में एक रुपये से लेकर लगभग 400 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। साधारण रक्षा सूत्र की जगह अब डिजाइनर और आकर्षक राखियों ने ले ली है। सोने और चांदी की राखियों की मांग भी बनी हुई है। दूर रहने वाले भाइयों को बहनें डाकघर, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और कूरियर के माध्यम से राखियां भेज रही हैं। रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। समय के साथ त्योहार मनाने के तौर-तरीकों में बदलाव आया है, जिसका असर बाजार में भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सराफा विक्रेता शिवांग रस्तोगी ने बताया बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष चांदी महंगी है। उन्होंने बताया चांदी की और चीजों की डिमांड ज्यादा है, लेकिन राखी की डिमांड इस बार कम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बसों के फेरे दोगुने:कानपुर रूट पर 10 से बढ़ाकर 20 किए फेरे; 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा
    Next Article
    कस्तूरबा छात्राओं ने डीएम, सीडीओ को बांधी राखी:हरदोई में हस्तनिर्मित राखियां भेंट कर दिया रक्षाबंधन का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment