Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली की छात्रा लक्ष्मी ने दिल्ली में दिया प्रेजेंटेशन:बाल संरक्षण पर साझा किए अनुभव, बाल विवाह रोकने पर जोर

    17 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले की कक्षा नौ की छात्रा लक्ष्मी ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम कवच परियोजना, ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की एक प्रमुख पहल और कर्मयोगी भारत के संयुक्त सहयोग से बाल संरक्षण लर्निंग सीरीज का औपचारिक शुभारंभ था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बाल संरक्षण को एक साझा और समन्वित जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कई विशिष्ट वक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में एक पैनल चर्चा के दौरान, चंदौली की बाल विवाह योद्धा और छात्रा लक्ष्मी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति से जुड़कर बच्चों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही हैं। लक्ष्मी ने जोर दिया कि ग्राम स्तर की बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियां बच्चों की सुरक्षा, बाल विवाह और बाल श्रम से बचाने के लिए एक मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वह स्वयं एक बार कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई से दूर होने और बाल विवाह का शिकार बनने से बची थीं। लक्ष्मी ने कहा कि बाल विवाह रोकना हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को सुझाव दिया कि जहां भी संभव हो, 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। दिल्ली दौरे के दौरान लक्ष्मी ने पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक विपुल उज्जवल से मुलाकात की। बाल विवाह रोकने के कारगर तरीकों के बारे में पूछे जाने पर लक्ष्मी ने बताया कि बेटियों को सपने देखने का मौका दें और उनके सपनों को पूरा करने में उनके साथ खड़े रहें। लक्ष्मी के साथ प्रतिनिधिमंडल में बिहार के सरपंच और पश्चिम बंगाल की ग्राम प्रधान भी शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी ने पंचायतों और बाल सुरक्षा, विशेषकर बाल मित्र ग्राम संबंधी प्रयासों के लिए निदेशक, पंचायती राज मंत्रालय को प्रशंसा पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिव बारात में नरमुंड पहनकर कलाकारों ने किया डांस:बिल्हौर में हनुमानजी भी झूम उठे, भूत-प्रेतों का तांडव; भगवा झंडे लहराए
    Next Article
    शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन:स्कूल के पास होने पर विरोध, गांव वालों ने की हटाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment