Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिव बारात में नरमुंड पहनकर कलाकारों ने किया डांस:बिल्हौर में हनुमानजी भी झूम उठे, भूत-प्रेतों का तांडव; भगवा झंडे लहराए

    21 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर रविवार को कानपुर के बिल्हौर में भूत-भावन भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। शिवगणों के रूप में सजे कलाकारों ने नरमुंड की माला पहन कर डांस किया। हनुमानजी के रूप में सजे कलाकार ने भी डांस किया, गदा लेकर रथ पर निकले। भगवा झंडे लहराए गए और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया। बारात में भूत, प्रेत, पिशाच और गणों के वेश में कलाकार शामिल हुए, जिसने शिवबारात को पारंपरिक और अलौकिक स्वरूप दिया। “हर-हर महादेव” के जयकारों पर महिलाएं और लड़कियां भी भक्ति में सराबोर होकर झूम उठीं। पूरे नगर में शिवमय माहौल देखने को मिला। 4 तस्वीरें देखिए- 11:30 बजे शनि धाम से हुई शुरुआ शिवबारात की शुरुआत त्रिवेणीगंज स्थित शनि धाम से सुबह करीब 11:30 बजे हुई। बारात विजलेश्वर मंदिर, नगरपालिका चौराहा, नेहरू पार्क, कटरा बाजार होते हुए सुभानपुर स्थित शिवाला मंदिर तक पहुंचेगी। आयोजन को लेकर ओंकारेश्वर युवा सेवा समिति ने पिछले दो सप्ताह से तैयारियां की थीं। समिति पिछले 14 वर्षों से लगातार इस परंपरा का निर्वहन कर रही है। देवी-देवताओं की झांकियां बनीं आकर्षण बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच शिव-पार्वती, हनुमान, गणेश, राधा-कृष्ण के साथ भूत-पिशाच और औघड़ रूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। नगरपालिका चौराहे पर होगा शिव-पार्वती विवाह मान्यता है कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और मां पार्वती के दिव्य विवाह का प्रतीक पर्व है। इसी धार्मिक परंपरा को निभाते हुए नगरपालिका चौराहे पर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विधिवत विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन जगह-जगह तैनात रहा। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, एसीपी मंजय सिंह, नायब तहसीलदार सीपी राजपूत तथा कोतवाल सुधीर कुमार के निर्देशन में बारात निरंतर आगे बढ़ रही है। वहीं शिवभक्तों द्वारा जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई है। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन शिव बारात के चलते रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। कानपुर और कन्नौज की ओर जाने वाले वाहन नगर में प्रवेश से रोक दिया गया। सभी छोटे बड़े वाहन बाईपास से होकर गुजर रहे हैं। ककवन व रसूलाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन मकनपुर-बिषधन मार्ग से भेजे जा रहे हैं। छोटे वाहन नगर के बाहर बरौली मार्ग, चंडाली व घिमऊ मार्ग तथा बीबीपुर क्रासिंग से सीएचसी मार्ग होकर आवागमन कर रहे हैं। व्यवस्था व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस प्रशासन मौजूद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में शहीद जवान का शव पहुंचा गांव:पत्नी बेसुध, तीन माह का बेटा और चार साल की बेटी रोते रहे
    Next Article
    चंदौली की छात्रा लक्ष्मी ने दिल्ली में दिया प्रेजेंटेशन:बाल संरक्षण पर साझा किए अनुभव, बाल विवाह रोकने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment