Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में भाकियू नेता मणिदेव चतुर्वेदी हाउस अरेस्ट:सीएम योगी के आगमन पर पुलिस कार्रवाई का विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी को हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी के डोमरी आगमन के मद्देनजर पुलिस ने हिरासत में लिया था। मणिदेव चतुर्वेदी ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें चंदौली जनपद के सीमावर्ती इलाके वाराणसी के डोमरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हाउस अरेस्ट किया था। लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही सरकार भाकियू नेता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को कैद किया जा सकता है, लेकिन उसकी विचारधारा को नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है और उनकी हिरासत इसका एक उदाहरण है। चतुर्वेदी ने जोर देकर कहा कि स्वतंत्र भारत में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन देश किसी एक विचारधारा से नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि यह देश तमाम धर्मों, जातियों और संप्रदायों के लोगों का है, जिन्होंने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इस तरह किसी को घरों में कैद करना सीधे तौर पर लोकतंत्र पर प्रहार है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास की बात करती है, लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए नजरबंद करना उचित नहीं है। मणिदेव चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि भाकियू हमेशा किसानों, मजदूरों और शोषितों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस के माध्यम से इस आवाज को दबाने का प्रयास किया गया, तो इसके नकारात्मक परिणाम होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान:होली से पहले 48 वाहनों का चालान, एक बाइक सीज
    Next Article
    कानपुर संडे लीग: मेजर कोष, केसी इलेवन, क्लब वारियर्स विजयी:खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, रोमांचक रहे मुकाबले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment