Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में चकिया में सेल्समैन पर केस दर्ज:मालिक पर मुकदमा न होने से आबकारी विभाग पर उठे सवाल

    5 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के चकिया कोतवाली इलाके के बैरी मोड़ के पास शराब की दुकान में मिलावटी शराब बनाने और बेंचने के मामले में सेल्समैन जितेंद्र यादव के उपर आबकारी विभाग के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। गुरूवार को इसी दुकान से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गई थी। वहीं आबकारी निरीक्षक शांति चौरसिया के द्वारा दुकान के लाइसेंस धारक के उपर मुकदमा दर्ज नहीं कराया जाना सवालों के घेरे में हैं। जबकि आरोपी सेल्समैन ने अपने बयान में बताया है कि दुकान के लाइसेंस धारक के कहने के बाद उसने शराब में मिलावट करने का कार्य किया था। आपको बता दें कि चकिया कोतवाली क्षेत्र के बैरी गोड़ के पास गुरूवार कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान पर आबकारी, पुलिस तथा एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी हुई थी। जांच के दौरान टीम ने बड़े पैमाने पर खाली बोतल, ढ़क्कन, रैपर तथा केमिकल बरामद हुआ। इतनी बड़ी गढ़बड़ी देखकर अफसरों की आंखे खुली की खुली रह गई। अफसरों उने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब की दुकान को सील कर दिया। साथ ही सेल्समैन के रूप में काम करने वाले सदर कोतवाली के सेवखर खुर्द गांव के जितेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया। इस मामले में आबकारी निरीक्षक शांति चौरसिया के द्वारा चकिया कोतवाली में सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। लेकिन सेल्समैन ने अफसरों को दिए गए बयान में बताया कि दुकान के लाइसेंस धारक के कहने के बाद शराब में मिलावट करने का कार्य शुरू किया था। ऐसे में संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होना सवालों के घेरे में हैं। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक शांति चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के दौरान चूक हो गई हैं। जल्द ही लाइसेंस धारक के नाम का नाम मुकदमें शामिल कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा:साली की शादी से होकर लौट रहा था, कठौली गांव के पास हुआ हादसा
    Next Article
    भदोही में सुरक्षा के साथ निकलेगा होली का जुलूस:विंध्याचल रेंज आईजी बोले- सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment