Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरीदपुर में 3 अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील:औचक निरीक्षण की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के फरीदपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित तीन अल्ट्रासाउंड केंद्र सील कर दिए। इनमें मर्सी अल्ट्रासाउंड, सहारा अल्ट्रासाउंड और एल्फा अल्ट्रासाउंड शामिल हैं। इस कार्रवाई ने क्षेत्र के निजी चिकित्सा संस्थानों को नियमों का पालन करने का सख्त संदेश दिया है। मर्सी अल्ट्रासाउंड को बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। सहारा अल्ट्रासाउंड अपने पंजीकृत पते से अलग स्थान पर संचालित हो रहा था। वहीं, एल्फा अल्ट्रासाउंड निरीक्षण की भनक लगते ही बंद कर दिया गया और उसका संचालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित चिकित्सक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को केंद्र से अपना नाम हटाने के लिए आवेदन दिया था। प्रशासन ने इसे संदिग्ध मानते हुए केंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निरीक्षण टीम में नोडल पीसीपीएनडीटी डॉ. लईक अहमद अंसारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अवैध गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर यूनिवर्सिटी में AI से बनेंगे क्वेश्चन-पेपर, इवैलुएशन भी होगा:एआई के नए मॉडल्स बनेंगे, परीक्षाओं में मानिटरिंग में भी साथ देगा एआई
    Next Article
    वृद्ध माता-पिता को वृद्धाश्रम भेजने की शर्त क्रूरता:जज बोले- यह भारतीय संस्कृति का अपमान, पत्नी पर लगाया एक लाख का जुर्माना, तलाक़ मंजूर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment