Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में लैब टेक्नीशियन की आग से मौत:किराए के कमरे में मिला अधजला शव, वाराणसी का रहने वाला था

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर में एक निजी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की आग से जलकर मौत हो गई। उत्तम कुमार विश्वकर्मा नामक व्यक्ति का अधजला शव शुक्रवार सुबह उनके किराए के कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शुक्रवार को सामने आई जब उत्तम कुमार के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। पड़ोसियों ने आशंका होने पर खिड़की से झांककर देखा तो अंदर उत्तम का अधजला शव पड़ा मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक उत्तम कुमार विश्वकर्मा वाराणसी जनपद के रामनगर थानाक्षेत्र के भीटी के रहने वाले थे। वह चंदौली नगर के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे और राजीव नगर वार्ड में किराए के मकान में रहते थे। स्थानीय नागरिक चिंटू कुमार ने बताया कि गुरुवार रात उत्तम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। लोगों ने बताया कि उत्तम कुमार शराब का सेवन करते थे। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में आग लगने पर वह कमरे से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी मौत हो गई। सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ के सिलेक्शन प्रोसेस शुरू:15 साल से ज्यादा एक्सपीरिएंस वाले स्पेशलिस्ट होंगे एलीजिबल
    Next Article
    भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित:अजय मिश्रा अध्यक्ष, ओमप्रकाश मणि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment