Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित:अजय मिश्रा अध्यक्ष, ओमप्रकाश मणि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया में भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ (रजि.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। रामनाथ स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखते हुए अजय कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष और ओमप्रकाश मणि को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। राजीव कुमार मिश्र को राष्ट्रीय महामंत्री, अभय कुमार निगम को राष्ट्रीय संयोजक, विपिन कुमार शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, बागेश्वरी मिश्रा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और धनंजय नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया है। नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन से प्रदेश एवं जिला स्तर की इकाइयों को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे संगठन को मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने संगठन में एकता, अनुशासन और पारदर्शिता को सर्वोपरि बताते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मणि ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना और शिक्षा के महत्व को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयास करने की बात भी कही। राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार मिश्र ने आपसी सहयोग, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता के बल पर संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विपिन कुमार शर्मा ने दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में लैब टेक्नीशियन की आग से मौत:किराए के कमरे में मिला अधजला शव, वाराणसी का रहने वाला था
    Next Article
    मुजफ्फरनगर की 18 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस:प्रदूषण निगरानी प्रणाली न लगाने पर विद्युत कनेक्शन काटने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment