Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में साइबर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:लोगों के बैंक खाते खुलवाकर करता था फ्रॉड, 4 साथी पहले पकड़े गए थे

    6 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले की साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुधांशु राय उर्फ शुभम राय उर्फ झब्बू के रूप में हुई, जिसे नया पुरवा काली मंदिर के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों को नौकरी या अन्य प्रलोभन देकर बैंक खाते खुलवाता था। इसके बाद वह उन खातों के पासबुक और एटीएम अपने पास रखकर साइबर धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल करता था। पुलिस के अनुसार, सुधांशु राय अपने साथियों के साथ मिलकर यह अपराध करता था। इस मामले में पुलिस टीम उसके तीन अन्य सहयोगियों को चार दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साइबर थाने की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि साइबर धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा यह आरोपी नया पुरवा काली मंदिर के पास मौजूद है। इस सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी वाराणसी जनपद के लंका थानाक्षेत्र स्थित मारूती नगर कॉलोनी का निवासी है। वह लोगों को झांसे में लेकर खाते खुलवाता और फिर पैसे देकर उन खातों को खरीद लेता था, जिनका उपयोग साइबर अपराध के लेनदेन में किया जाता था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में साइबर थानाध्यक्ष हरिनारायण पटेल, मिर्जा रिजवान बेग, संतोष यादव और संदीप कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ने बैंड कर्मियों को रौंदा, एक की मौत:फर्रुखाबाद के खुदागंज में हादसा, दूसरा कर्मी घायल
    Next Article
    कन्नौज में डबल डेकर बस पलटी, 40 यात्री घायल:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment