Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में दूल्हे की कार तालाब में गिरी:नशे में धुत चालक फरार, दूल्हा तैरकर बचा

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बारात की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे तालाब में गिर गई। कार में दूल्हा पवन कुमार प्रजापति समेत चार लोग सवार थे। हादसे के बाद दूल्हा तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। बारातियों ने आरोप लगाया है कि चालक नशे में धुत था, जिसकी लापरवाही से यह घटना हुई। इस दुर्घटना में दूल्हे का स्मार्टफोन, सोने की चेन और अंगूठी पानी में खो गए। यह बारात चकिया कोतवाली क्षेत्र के बैरी गांव से बबुरी कस्बे के एक लॉन में जा रही थी। बबुरी कस्बे के पास दूल्हे को ले जा रही लग्जरी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में जा गिरी। सौभाग्य से, कार में सवार दूल्हा पवन कुमार प्रजापति और तीन अन्य लोग गहरे पानी में तैरते हुए किनारे तक पहुँच गए। बारात में शामिल अन्य लोगों की मदद से सभी को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दूल्हे के पिता रामनरेश प्रजापति ने बताया कि वह दूसरे वाहन में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दूल्हे को ले जा रहा चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण उसने वाहन को बबुरी कस्बे के पास तालाब में गिरा दिया। इस हादसे में दूल्हे का 75 हजार रुपये का स्मार्टफोन, सोने की चेन और सोने की अंगूठी पानी में खो गई। दूल्हे के बड़े भाई चंद्रभान कुमार प्रजापति ने बताया कि चालक को शराब पीने से मना किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह नशे में गाड़ी चला रहा था। बबुरी के प्रभारी थानाध्यक्ष विभूति नारायण राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार तालाब में गिर गई थी, लेकिन सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान:एक हफ्ते में 11,899 दुकानों पर छापे; 14 मुकदमे, 13 की गिरफ्तारी
    Next Article
    The Kerala Story 2: फिल्म पर नहीं चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मेकर्स ने झूठी खबरों की निकाली हवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment