Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में देर रात चली गोली, तीन को लगी:हालत गंभीर, BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती; सुबह हुआ था विवाद, रात में बदला लेने पहुंचे हमलावर

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव में शनिवार देर रात पुराने विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय गोलू यादव सहजौर गांव में अपने मामा जयप्रकाश यादव के यहां रहता था। शनिवार सुबह गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया और सभी अपने-अपने घर चले गए थे, लेकिन रात में यही विवाद खूनी झड़प में बदल गया। असलहों से लैस होकर पहुंचे, गोलू को बनाया निशाना देर रात असलहे से लैस कुछ लोग गांव में पहुंचे और गोलू यादव पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने आए उसके मामा जयप्रकाश यादव और किशन यादव को भी हमलावरों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए तीनों घायलों को निजी वाहन से वाराणसी ले जाकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घायलों में गोलू यादव की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। कई थानों की फोर्स मौके पर, आरोपियों की तलाश तेज घटना के बाद मुगलसराय कोतवाली सहित आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ट्रक बना आग का गोला:ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई, ट्रांस यमुना क्षेत्र शाहदरा चौराहे के पास की घटना
    Next Article
    रमज़ान में बढ़ी महिलाओं की जिम्मेदारी:सहरी से इफ्तार तक रसोई में व्यस्त महिलाएं, रोज़ नई डिश की चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment