Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमज़ान में बढ़ी महिलाओं की जिम्मेदारी:सहरी से इफ्तार तक रसोई में व्यस्त महिलाएं, रोज़ नई डिश की चुनौती

    3 hours ago

    1

    0

    रमज़ान का पाक महीना शुरू होते ही जहां घरों में इबादत और रौनक बढ़ जाती है, वहीं महिलाओं की जिम्मेदारियां भी दोगुनी हो जाती हैं। सहरी से लेकर इफ्तार तक परिवार के हर सदस्य की अलग-अलग फरमाइशें पूरी करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। रोज़े के दौरान पूरे दिन की थकान के बावजूद महिलाएं रसोई में घंटों खड़ी रहकर स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार करती हैं। बच्चों की नई डिश की डिमांड, बड़ों की पसंद और सेहत का संतुलन -इन सबके बीच तालमेल बैठाना आसान नहीं होता। एक गृहिणी ने बताया, “रोज़े में सबसे बड़ी टेंशन यही रहती है कि हर दिन कुछ नया बनाना पड़े। बच्चे रोज़ पूछते हैं कि आज इफ्तार में क्या खास है। कोशिश रहती है कि तला-भुना कम हो और हेल्दी चीज़ें बनें, लेकिन सबकी पसंद अलग-अलग होती है। फिर भी रमज़ान का महीना है, प्यार से सब तैयार करते हैं तो दिल को सुकून मिलता है।” विशेषज्ञों का कहना है कि रमज़ान में खानपान संतुलित और हल्का होना चाहिए, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके और सेहत बनी रहे। इफ्तार में फल, खजूर, दही, सलाद और हल्के व्यंजन शामिल करने की सलाह दी जाती है। रमज़ान सिर्फ इबादत का नहीं, बल्कि सब्र और त्याग का भी महीना है। ऐसे में महिलाओं की मेहनत और समर्पण घर की रौनक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी रसोई के काम में सहयोग करना चाहिए, ताकि इस पाक महीने की खुशियां सभी के लिए आसान और खुशनुमा बन सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में देर रात चली गोली, तीन को लगी:हालत गंभीर, BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती; सुबह हुआ था विवाद, रात में बदला लेने पहुंचे हमलावर
    Next Article
    इजरायली हमलों के बीच दुबई में फंसी इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, कहा- 'अभी मैं सुरक्षित, लगातार बदल रहे हालात'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment