Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में धान खरीद में धांधली का आरोप:बैठक में किसानों ने की शिकायत, डीएम ने डिप्टी आरएमओ को जांच के आदेश दिए

    23 hours ago

    1

    0

    चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान नेता रतन सिंह ने असना गांव स्थित क्रय केंद्र पर धान खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बिचौलियों और क्रय केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से बिहार राज्य के किसानों से धान खरीदा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने तत्काल डिप्टी आरएमओ को क्रय केंद्र पर खरीदे गए किसानों का सत्यापन और रैंडम जांच करने का निर्देश दिया। किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि कई गांवों में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी लापरवाही के कारण हाल ही में अदसड़ गांव के पास तार की मरम्मत करते समय एक बिजली कर्मी की मौत हो गई थी। किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही और शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया। इसके अतिरिक्त, लोगों ने नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों के सीवर को नहरों में गिरने से रोकने की मांग की। उनका कहना था कि इससे धान, गेहूं और अन्य फसलों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी इन मामलों में रुचि नहीं लेते हैं, जबकि उन्हें बार-बार लिखित रूप से सूचित किया गया है। इन सभी मामलों को सुनने के बाद जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं की समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि भारत की जीडीपी में किसानों का योगदान सराहनीय है। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसान दिवस का आयोजन किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए होता है, और यदि इसमें किसी भी विभाग या अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। इस दौरान कृषि उपनिदेशक भीमसेन, जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव, जेई मानसिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, रामअवध सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शेषनाथ यादव सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में रसोइयों ने किया प्रदर्शन:न्यूनतम मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    मिर्जापुर में लगा योग शिविर:बीएड छात्रों ने सूर्यनमस्कार से सर्वांगीण विकास का अभ्यास किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment