Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में धरोहरों पर संगोष्ठी और चित्रकला प्रतियोगिता हुई:200 बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न दिए गए

    38 minutes ago

    1

    0

    चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के माटीगांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में सोमवार को विश्व धरोहर सप्ताह के तहत संगोष्ठी और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। राज्य पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित धरोहरों और स्मारकों पर यह कार्यक्रम रखा गया। इसमें करीब 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, विवेक कुमार, श्री श्यामलाल त्यागी और आलोक कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10 की अनुराधा पहले, ज्योत्सना पुष्कर दूसरे और स्वाति विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न दिए। संगोष्ठी में वक्ताओं ने विश्व धरोहरों के महत्व और उनके संरक्षण पर बात की। इसके बाद छात्र-छात्राओं को माटीगांव के शिव मंदिर परिसर में राज्य संरक्षित स्थल का भ्रमण कराया गया और वहां के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि पुरातत्व विभाग ने माटीगांव के शिव मंदिर में खुदाई के दौरान मिले प्राचीन अवशेषों को संरक्षित किया है। उनका अनुमान है कि मंदिर परिसर में हजारों साल पहले किसी सभ्यता के विकसित होने के प्रमाण मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन अवशेषों को सुरक्षित रखकर उन पर शोध किया जाता है। इससे अगली पीढ़ी को पुरानी सभ्यता के बारे में जानकारी दी जा सकती है। कार्यक्रम में शिव प्रकाश सरोज, संतोष कुमार तिवारी, शमशेर बहादुर सिंह, ऋषिकेश सिंह, राम आशीष सिंह और संजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया से 14 इंस्पेक्टर गैर जिले भेजे गए:तीन थानों के प्रभारी भी बदले; 15 में से एक की कार्यमुक्ति बाकी, दूसरे जिलों से 18 इंस्पेक्टर आएंगे
    Next Article
    काशी में स्वास्थ्य विभाग एक्टिव,:आयुष्मान में वसूली करने वाले 14 अस्पतालों पर कार्रवाई, 94 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण निरस्त; अवैध क्लीनिकों पर छापे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment