Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान रक्षा यात्रा निकालेगी:बुलंदशहर से कार्यकर्ता होंगे शामिल, बोले- संविधान बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी

    1 hour ago

    2

    0

    संविधान दिवस पर 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ में संविधान रक्षा यात्रा निकालेगी। बुलंदशहर से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। यात्रा के जरिए संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। सोमवार दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के सामने चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार कमजोर करना या मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उनके मुताबिक, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे जाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर देशभर में चिंता है। जियाउर्रहमान ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर असर पड़ रहा है। कांग्रेस का मानना है कि सरकारें जनता के वोट से बननी चाहिए, न कि वोट के अधिकार को प्रभावित करके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी का मुद्दा उठाकर लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, ब्लॉक और नगर अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों और कार्यकर्ताओं से 26 नवंबर को लखनऊ पहुंचकर यात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष रवि लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि और वरिष्ठ नेता लखमीचंद पाराशर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में स्वास्थ्य विभाग एक्टिव,:आयुष्मान में वसूली करने वाले 14 अस्पतालों पर कार्रवाई, 94 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण निरस्त; अवैध क्लीनिकों पर छापे
    Next Article
    नगर कीर्तन में शामिल दोस्तों पर हमला करने वाला अरेस्ट:कृपाण से सीने पर किया था वार, 6 आरोपियों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment