Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Regent International Center: चीन का रहस्मयी 18000 लोगों वाला घर, एक ही बिल्डिंग में पूरा शहर, क्या ये संभव है?

    22 hours ago

    5

    0

    क्या आप यकीन करेंगे अगर आपसे कहा जाए की एक ही इमारत में 18,000 से ज़्यादा लोग रहते हैं? हाँ, यह बिल्कुल सच है! 204 मीटर ऊंची और 39 मंजिलों वाली यह इमारत सिर्फ एक अपार्टमेंट परिसर नहीं है, बल्कि अपने आप में पूरा एक शहर है। यहाँ के निवासियों को अपनी ज़रूरत की हर चीज़ इसी इमारत के अंदर स्कूल, सुपरमार्केट, स्विमिंग पूल, जिम, कैफे और यहाँ तक कि सैलून मिल जाती है। 18,000 से अधिक लोगों की आबादी के साथ, यह एक बेहद जीवंत और सक्रिय समुदाय है। एलिसिया लू द्वारा डिज़ाइन की गई यह इमारत एक अनोखी शहरी जीवन शैली को बढ़ावा देती है। यहाँ छोटे स्टूडियो अपार्टमेंट से लेकर बड़े बालकनी वाले आलीशान घर तक शामिल हैं, जिनका किराया लगभग 209 अमेरिकी डॉलर (तकरीबन 17,500 रुपये) प्रति माह से शुरू होता है। रीजेंट इंटरनेशनल सुविधा, समुदाय और विलासिता, सब कुछ एक ही छत के नीचे देने के साथ ही वाकई शहरी जीवन को एक नए रूप में परिभाषित कर रहा है! यह इमारत वास्तव में चीन में मौजूद है। इसका नाम है रीजेंट इंटरनेशनल। चीन के हांगझोऊ शहर में स्थित यह विशाल इमारत इंटरनेट पर अपनी असाधारण बनावट और यहां रहने वाले लोगों की संख्या के कारण पूरी दुनिया का ध्यान खींच चुकी है।रिपोर्टों के अनुसार यहां रहने वाले लोगों की संख्या लगभग 20,000 तक बताई जाती है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर एक ही इमारत में इतने सारे लोग रहते कैसे हैं? क्या यहां रहने वाले लोगों को कभी इमारत से बाहर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती? और सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस इमारत को शुरुआत में बनाया ही किस उद्देश्य से गया था? चीन के झेजियांग प्रांत में स्थित हांगझोऊ एक तेजी से विकसित होने वाला आधुनिक शहर है। इसी शहर के कियानजियांग सेंचुरी सिटी इलाके में स्थित है रीजेंट इंटरनेशनल सेंटर। दूर से देखने पर यह इमारत किसी विशाल आधुनिक होटल या किसी अलग शहर जैसी दिखाई देती है। इसकी सबसे खास बात इसका घुमावदार आकार है। इस इमारत का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि इसके अलग-अलग हिस्से एक विशाल एस (S) आकार जैसी संरचना बनाते हैं। इसकी ऊंचाई लगभग 208 मीटर बताई जाती है और इसमें अलग-अलग हिस्सों में 36 से 39 मंजिलें हैं। इसका विशाल आकार और एक के बाद एक दिखाई देने वाली बालकनियां इसे दुनिया की सबसे अलग आवासीय इमारतों में शामिल करती हैं। लेकिन इसकी असली कहानी इसकी ऊंचाई से भी ज्यादा दिलचस्प है।  क्योंकि यह इमारत शुरुआत से ही हजारों लोगों का घर बनने के लिए नहीं बनाई गई थी। रीजेंट इंटरनेशनल की कहानी समझने के लिए हमें इसके निर्माण के शुरुआती उद्देश्य को जानना होगा। इस विशाल प्रोजेक्ट की कल्पना एक बेहद आलीशान होटल के रूप में की गई थी। यानी इसका उद्देश्य एक ऐसी जगह तैयार करना था, जहां लोगों को शानदार सुविधाएं और आधुनिक जीवनशैली मिल सके। इसकी डिजाइनिंग में बड़े स्तर की आधुनिक वास्तुकला का इस्तेमाल किया गया। लेकिन समय के साथ इस प्रोजेक्ट का उपयोग बदल गया। जिस इमारत को कभी एक लग्जरी होटल के रूप में तैयार किया गया था, उसे बाद में हजारों छोटे-बड़े आवासीय अपार्टमेंट्स में बदल दिया गया।विकसित करने की योजना थी, वह बाद में हजारों छोटे-बड़े अपार्टमेंट्स वाले एक विशाल आवासीय कॉम्प्लेक्स में बदल गई। साल 2013 के आसपास इस इमारत ने लोगों का ध्यान खींचना शुरू किया और धीरे-धीरे यह उन लोगों के लिए पसंदीदा ठिकाना बन गई, जिन्हें हांगझोऊ जैसे बड़े शहर में अपने काम और पढ़ाई की जगह के करीब घर चाहिए था। यहीं से इस इमारत को एक बिल्कुल नई पहचान मिली। अब जरा सोचिए, अगर एक ही इमारत में हजारों लोग रहते हों तो उनकी रोजमर्रा की जरूरतें कैसे पूरी होती होंगी? क्या हर छोटी चीज के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता होगा? रीजेंट इंटरनेशनल की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसके अंदर रहने वाले लोगों के लिए लगभग हर तरह की सुविधा मौजूद है। यहां आपको खाने-पीने की दुकानें, कैफे, रेस्टोरेंट, सुपरमार्केट और कई छोटे व्यवसाय देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, यहां फिटनेस सेंटर, ब्यूटी पार्लर, सैलून और अन्य जरूरी सेवाएं भी मौजूद हैं। इमारत के कुछ हिस्सों में मेडिकल सेवाएं और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यानी इस इमारत के अंदर केवल रहने के लिए कमरे ही नहीं हैं, बल्कि एक ऐसी पूरी व्यावसायिक व्यवस्था भी है जो हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद आसान बनाती है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bangladesh Court ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर अंतरिम रोक लगाने को कहा
    Next Article
    Iran के साथ स्थायी Deal करेंगे Donald Trump, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment