Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चांदपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर घायल:स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकराई, वाहन क्षतिग्रस्त; मुरादाबाद रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद हाईवे पर दौलतपुर नहर के पास देर रात एक सड़क हादसा हुआ। मुरादाबाद की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार अमरोहा के तेलीपुरा निवासी सचिन (25 वर्ष) पुत्र जितेंद्र और चाहत (19 वर्ष) पुत्र रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें सरकारी एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नूरपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के विद्या मठ का पुलिस ने नक्शा बनाया:बच्चों से यौन शोषण में FIR के बाद बयान होगा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मैं भाग नहीं रहा
    Next Article
    हरियाणा जेल का कैदी संतकबीरनगर में परीक्षा देने पहुंचा:कोर्ट के आदेश पर कड़ी सुरक्षा में दी इंटरमीडिएट की परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment