Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही की मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल:हाफिज फहद अत्तारी ने पूरे रमजान तरावीह पढ़ने पर जोर दिया

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही नगर के अहमदगंज गाजिया स्थित मीरा शहीद बाबा की दरगाह के पास वाली मस्जिद में सोमवार रात विशेष नमाज-ए-तरावीह पूरी हुई। इस दौरान हाफिज व कारी फहद अत्तारी ने मुकद्दस कुरान-ए-पाक के 30 पारे पढ़कर नमाजियों को सुनाए। तरावीह पूरी होने पर मुक्तदियों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और मुबारकबाद दी। इस अवसर पर हाफिज व कारी फहद अत्तारी ने कहा कि एक कुरआन मुकम्मल होने को तरावीह का खत्म न समझें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे रमजान महीने तक तरावीह पढ़ना जारी रखना चाहिए। माह-ए-रमजान का चांद नजर आने के बाद से लेकर ईद-उल-फितर का चांद दिखने तक तरावीह पढ़ने का सिलसिला जारी रखना सुन्नत है। हाफिज अत्तारी ने बताया कि मुकद्दस माह-ए-रमजान को तीन अशरे में बांटा गया है। पहला अशरा 10 दिन का होता है, जिसे रहमत कहते हैं। दूसरा अशरा 10 दिन का बरकत का होता है, और तीसरा अशरा 10 दिन का मगफिरत का होता है। उन्होंने कहा कि अभी पहला अशरा चल रहा है, जिसमें परवरदिगार अपने हर बंदे पर बेपनाह रहमतें बरसाते हैं। उन्होंने सभी से रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में मशगूल होने का आह्वान किया। हाफिज फहद ने यह भी कहा कि पूरी कुरान-ए-पाक को सुनना और सुनाना दोनों ही सुन्नत है। इसके साथ ही, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। अंत में, उन्होंने मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन कायम रखने के लिए अल्लाह से दुआएं मांगीं। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, नसीम खां, अख्तर अली राईन, हाजी वकील अहमद, साबिर अली, सदरुद्दीन शाह, शमशेर खां, मो. दानिश सिद्दीकी, जफर आदिल खां, अमजद खां, सैयद शम्स, शमशेर अली राईन, तौहिद अहमद, सैयद उजैफा, मुख्तार राईन, मोना खां, रेहान अंसारी, तौफिक बेग और इश्तियाक राईन सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्तीफा देने वाले दोनों पार्षदों को मनाने की तैयारी:महापौर महंत गिरीशपति बोले-बाहर चला आया हूं, लौटते ही मना लूंगा
    Next Article
    वकील से जमीन धोखाधड़ी, पिस्टल दिखाकर चेक पर हस्ताक्षर कराए:8.50 लाख की डील में 10 लाख लिए, मुख्तार गैंग से धमकी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment