Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकील से जमीन धोखाधड़ी, पिस्टल दिखाकर चेक पर हस्ताक्षर कराए:8.50 लाख की डील में 10 लाख लिए, मुख्तार गैंग से धमकी का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में एक अधिवक्ता से जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता रविकांत पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। पांडेय ने आरोप लगाया है कि प्रॉपर्टी डीलर गणेशदत्त मिश्रा ने शहर के चंदननगर स्थित एक भूखंड दिखाकर सौदा तय किया। जमीन की कीमत 8.50 लाख रुपए तय हुई थी, जिसमें 7 लाख रुपए अग्रिम और 1.50 लाख रुपए बैनामा के समय देने की बात हुई थी। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार, उन्होंने अलग-अलग तिथियों में अपने, पत्नी और पिता के खातों से आरटीजीएस के माध्यम से गणेशदत्त मिश्रा और उनके साले अनुराग पांडेय के खाते में रकम भेजी। आरोप है कि भुगतान के बावजूद बैनामा नहीं किया गया और लगातार टालमटोल की जाती रही। 18 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे गणेशदत्त मिश्रा ने अधिवक्ता को अपने चंदननगर स्थित आवास पर अंतिम बातचीत के लिए बुलाया। वहां गणेशदत्त और अनुराग पांडेय मौजूद थे। इस दौरान, उन्होंने अधिवक्ता को धमकाते हुए खुद को मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य बताया और गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उनसे 10 लाख रुपए के चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। साथ ही, कुछ सादे स्टांप पेपर पर भी अंगूठा निशान और हस्ताक्षर कराए गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। मामले में गणेशदत्त मिश्रा (निवासी चंदननगर, थाना कोतवाली) और अनुराग पांडेय (निवासी रेकवारेडीह, थाना सराय लखंसी) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने बताया है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही की मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल:हाफिज फहद अत्तारी ने पूरे रमजान तरावीह पढ़ने पर जोर दिया
    Next Article
    आज प्रयागराज में आज आशुतोष महाराज का बयान दर्ज होगा:शंकराचार्य यौन उत्पीड़न प्रकरण की केस डायरी तैयार, ऑन रिकॉर्ड सबूतों को लेगी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment