Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रशेखर आजाद बोले- ट्रंप हमारे पीएम को भी धमका चुका:देश की बात आई तो युवा मुंहतोड़ जवाब देगा, मेरठ अग्निकांड पीड़ितों से मिले

    9 hours ago

    1

    0

    आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को मेरठ पहुंचे। यहां किदवई नगर के अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात थी। कहा कि हम हर संभव मदद करेंगे। सरकार को 5 करोड़ का मुआवजा पीड़ित परिवार को देना चाहिए। कहा- अमेरिका, इजराइल जैसे देशों में सुपर पावर बनने की होड़ है। कभी किसी देश के राष्ट्रपति को उठा लाते हैं तो कभी किसी देश को धमकाते हैं। ईरान इनकी धमकियों के आगे झुका नहीं, इसलिए हमला किया। अमेरिका तानाशाही पर आमादा है। उसने हमारे देश के प्रधानमंत्री को भी धमकी दी थी। कहा था कि करियर खत्म कर देंगे। टैरिफ लेकर रहेंगे। ट्रंप यह समझ ले कि यह भारत है। बात अगर देश की मिट्टी पर आई तो यहां का एक-एक नौजवान मुंह तोड़ जवाब देने पर लिए तैयार हो जाएगा। यहां के युवा के लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। फिलिस्तीन, ईरान पर हमला कर वह यह न समझ ले कि भारत दब जाएगा। सांसद करीब 1 घंटे तक किदवई नगर में रुके। दरअसल, 23 फरवरी की शाम किदवई नगर में रहने वाले इकबाल अहमद के घर में अचानक आग लग गई थी। जिसमें उनकी एक पुत्रवधू रुखसार के अलावा पांच बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी। रविवार को चंद्रशेखर आजाद किदवई नगर पहुंचे। मीडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गंगानगर के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में मुस्लिम छात्रों से की गई मारपीट मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। यूनिवर्सिटी प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए। न कि मामले को दबाने का प्रयास करना चाहिए। इससे पहले वह अग्नकांड के पीड़ित इकबाल अहमद से मिले। उन्हें गले लगाकर सांत्यावना दी। फिर वह इकबाल अहमद के बेटे से मिले। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 6 महीने के दोनों बच्चे हों या चार साल के मासूम, उनके फोटो देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस परिवार के दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे जानकारी मिली कि इस परिवार ने इतना बड़ा नुकसान होने के बावजूद किसी भी तरह की मदद लेने से मना कर दिया। सरकार को चाहिए कि वह खुद आगे आकर आर्थिक मदद करे। कम से कम 5 करोड रुपए का मुआवजा इस परिवार को दे। मैं खुद सरकार से इसकी करूंगा। जल्द से जल्द जांच पूरी कराए प्रशासन परिजनों ने बातचीत के दौरान चंद्रशेखर आजाद को बताया कि हादसे को एक सप्ताह हो चुका है। सभी बेघर हैं। हादसे वाले दिन अफसरों ने जांच कमेटी बनाकर भेजने की बात कही थी। यह कहा था कि तब तक कोई भी घर में प्रवेश नहीं करेगा। लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई कमेटी यहां नहीं आई है। प्रशासन इस परिवार का दुख समझे और जांच पूरी कर जल्द से जल्द घर परिवार को सौंप दें। वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद के अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी परिवार से मिलकर सांत्वना दे चुके हैं। उन्होंने भी हादसे पर दुःख जताया था और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग, पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला:12 मौतें, UN ऑफिस में आग लगाई; कतर-दुबई में धमाके, भारत में 350+ फ्लाइट कैंसिल
    Next Article
    बागपत के गुफा मंदिर पर पुलिस की सघन जांच:ऑपरेशन खोज के तहत सघन चेकिंग, भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान भी चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment