Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रशेखर बोले- सरकार धर्म की अफीम चटाकर जुल्म कर रही:जौनपुर में कहा- सड़कों पर सरेआम गोलियां चल रहीं, जज भी सरकार से नाराज

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा- यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार मस्त है। यूपी में न कोई सुरक्षित है और न कोई पूछने वाला है। सड़कों पर सरेआम गोलियां चल रही हैं। यूपी की सरकार धर्म की अफीम चटाकर जुल्म कर रही है। ये बात किसी से छिपी नहीं है। किसी को गोली मारो और किसी को जेल भेज दो। उन्होंने कहा अब तो सरकार से जज भी नाराज हैं और यह तक कहा जा रहा है कि यूपी में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और 2027 के चुनाव में जनता जवाब देगी। चंद्रशेखर ने कहा- प्रदेश में डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की सरकार है। इसमें किसी जाति या धर्म का भला नहीं हो रहा है। वाराणसी में दाल मंडी की मार्केट तोड़े जाने और जबरन जमीन अधिग्रहण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़ी गई और आवाज उठाने वाले पाल समाज के बच्चे को जेल भेज दिया गया। लोगों के साथ पूरी तरह अन्याय हो रहा है। अब पढ़िए चंद्रशेखर के बड़े बयान… बच्चों की सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है स्वामी शंकराचार्य के मामले को लेकर चंद्रशेखर ने कहा- प्रकरण कोर्ट में है। वह निष्पक्ष जांच चाहते हैं। यूजीसी के मुद्दे पर आजाद समाज पार्टी तैयार है। यदि बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे भारत में भ्रमण करना पड़े तो वे तैयार हैं। बच्चों की सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है और एक नेता से पहले वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं, इसलिए बच्चों का दर्द समझते हैं। युवा डिग्री लेकर भटक रहे, सरकार गुमराह कर रही चंद्रशेखर ने उन्होंने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कहा, युवा डिग्री लेकर भटक रहे हैं, जबकि सरकार उन्हें रोजगार देने के बजाय गुमराह कर रही है। उन्होंने शिक्षित युवाओं के अपमान को देश का अपमान बताया। पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की शिफ्ट हो प्रशासनिक व्यवस्था पर बोलते हुए सांसद चंद्रशेखर ने कहा- उनकी सरकार आने पर पुलिसकर्मियों का शोषण समाप्त किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जानवरों जैसा काम लेना बंद करने और उनकी ड्यूटी 8 घंटे निर्धारित करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज अब अपने हक और अधिकार को पहचान चुका है। उन्होंने 'अब न मनुवादियों को वोट देंगे और न ही नोट देंगे' का नारा दिया। बीरभानपुर का 9 मार्च को संसद में उठाएंगे मुद्दा रैली में बीरभानपुर मामले पर भी जोर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। चंद्रशेखर ने घोषणा की वह 9 मार्च से इस पूरे मामले को संसद में उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। पंचायत चुनाव और 2027 को लेकर किया दावा पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चाहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो या आगामी विधानसभा चुनाव, आजाद समाज पार्टी कमर कस चुकी है। इस बार पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में चुनाव जिताकर भेजेगी और उत्तर प्रदेश की बुरी हालत से आम जनता को मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्टी को डर है तो वह आजाद समाज पार्टी से है। पार्टी पिछले तीन महीनों से लगातार रैलियां कर रही है, जबकि अन्य पार्टियों ने अभी तक रैलियां शुरू नहीं की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी डर की वजह से सरकार के मंत्री पंचायत चुनाव की तारीख बढ़ा रहे हैं। अगर आज चुनाव हो जाएं तो आजाद समाज पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। यूजीसी, कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार पर टिप्पणी उन्होंने कहा कि यूजीसी नियम लागू कराने के लिए जरूरत पड़ी तो पूरे भारत में पदयात्रा निकाली जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा कि किस तरह बच्चों के अधिकारों का हनन हो रहा है। प्रधानमंत्री पर अमेरिकी दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मीडिया से इस तरह की बात कह रहे हैं तो ऐसा काम ही क्यों करते हैं कि उन पर दबाव बने। प्रधानमंत्री को जनता को सच्चाई बतानी चाहिए। चंद्रशेखर ने बुधवार को मीरगंज के इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। दोपहर करीब 1:40 बजे उनका काफिला मैदान में पहुंचा। यहां नीले झंडों के साथ समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… प्रेमी ने प्रेमिका को आग लगाकर खुद को जलाया:युवक की मौत, महिला 90% झुलसी; अलीगढ़ में 4 साल से अफेयर था अलीगढ़ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसके बाद वह अपनी प्रेमिका से लिपट गया। दोनों बुरी तरह झुलस गए। आग की लपटों से घिरे दोनों की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर छत से नीचे पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद दोनों को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय मजदूर संघ का मेरठ में प्रदर्शन:श्रम कानून लागू करने की मांग, जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
    Next Article
    आजमगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी:लिए गए 11 नमूने, साढ़े तीन लाख कीमत के 1394 किलोग्राम खाद्य पदार्थों को कराया गया नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment