Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रशेखर बोले- UP में सड़कों पर गोलियां चल रहीं:अब तो जज भी सरकार से नाराज, भाजपा धर्म की अफीम चटाकर जुल्म कर रही

    3 hours ago

    1

    0

    नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त और सरकार मस्त है। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं। सड़कों पर सरेआम गोलियां चल रही हैं। यूपी की सरकार धर्म की अफीम चटाकर जुल्म कर रही। किसी को गोली मारो और किसी को जेल भेज दो। अब तो सरकार से जज भी नाराज हैं। कहा जा रहा है कि यूपी में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। प्रदेश में डबल इंजन की भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की सरकार है। इसमें किसी जाति या धर्म का भला नहीं हो रहा। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। चंद्रशेखर बुधवार को जौनपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने वाराणसी में दाल मंडी की मार्केट तोड़े जाने और जबरन जमीन अधिग्रहण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़ी गई। इसकी आवाज उठाने वाले पाल समाज के बच्चे को जेल भेज दिया गया। अब चंद्रशेखर के बयान की बड़ी बातें पढ़िए… 1. बच्चों की सुरक्षा करना मेरी जिम्मेदारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले को लेकर चंद्रशेखर ने कहा- प्रकरण कोर्ट में है। वह निष्पक्ष जांच चाहते हैं। यूजीसी के मुद्दे पर आजाद समाज पार्टी तैयार है। अगर बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे भारत में भ्रमण करना पड़े तो वे तैयार हैं। बच्चों की सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। एक नेता से पहले वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं, इसलिए बच्चों का दर्द समझते हैं। 2. युवा डिग्री लेकर भटक रहे, सरकार गुमराह कर रही चंद्रशेखर ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि युवा डिग्री लेकर भटक रहे हैं, जबकि सरकार उन्हें रोजगार देने के बजाय गुमराह कर रही है। उन्होंने शिक्षित युवाओं के अपमान को देश का अपमान बताया। 3. पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की शिफ्ट हो प्रशासनिक व्यवस्था पर बोलते हुए चंद्रशेखर ने कहा- उनकी सरकार आने पर पुलिसकर्मियों का शोषण समाप्त किया जाएगा। मेरी मांग है कि पुलिसकर्मियों से जानवरों जैसा काम लेना बंद करें। उनकी ड्यूटी 8 घंटे निर्धारित करें। बहुजन समाज अब अपने हक और अधिकार को पहचान चुका है। उन्होंने 'अब न मनुवादियों को वोट देंगे और न ही नोट देंगे' का नारा दिया। रैली में बीरभानपुर मामले पर भी जोर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। चंद्रशेखर ने घोषणा की वह 9 मार्च से इस पूरे मामले को संसद में उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। 4. हमारी पार्टी के डर से पंचायत चुनाव की तारीखें बढ़ीं चाहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो या आगामी विधानसभा चुनाव, आजाद समाज पार्टी कमर कस चुकी है। इस बार पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में चुनाव जिताकर भेजेगी और उत्तर प्रदेश की बुरी हालत से आम जनता को मुक्ति दिलाएगी। अगर किसी पार्टी को डर है तो वह आजाद समाज पार्टी से है। पार्टी पिछले तीन महीनों से लगातार रैलियां कर रही है, जबकि अन्य पार्टियों ने अभी तक रैलियां शुरू नहीं की। इसी डर की वजह से सरकार के मंत्री पंचायत चुनाव की तारीख बढ़ा रहे हैं। अगर आज चुनाव हों तो आजाद समाज पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। UGC के नए नियम के विरोध में पदयात्रा निकालेंगे यूजीसी नियम लागू कराने के लिए जरूरत पड़ी तो पूरे भारत में पदयात्रा निकाली जाएगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि किस तरह बच्चों के अधिकारों का हनन हो रहा है। प्रधानमंत्री पर अमेरिकी दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदीजी को जनता को सच्चाई बतानी चाहिए। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… प्रेमी ने प्रेमिका को आग लगाकर खुद को जलाया:युवक की मौत, महिला 90% झुलसी; अलीगढ़ में 4 साल से अफेयर था अलीगढ़ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसके बाद वह अपनी प्रेमिका से लिपट गया। दोनों बुरी तरह झुलस गए। आग की लपटों से घिरे दोनों की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर छत से नीचे पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद दोनों को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेहरे पर घूंघट, हाथ में लट्‌ठ, निशाने पर रहे हुरियारे:20 क्विंटल गुलाल उड़ा, हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश; बरसाना में लट्‌ठमार होली
    Next Article
    लखनऊ में LU न्यू कैंपस में फीस-फाइन को लेकर हंगामा:गेट में हाथ दबने से चोटिल हुए प्रॉक्टर, छात्र बोले- कुलपति से मिलने दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment