Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'चढ़ावा-चोरी करने वालों के घर का रास्ता भूल गया बुलडोजर':आजमगढ़ में बोले सपा सांसद धर्मेंद्र यादव- BJP ने श्री राम की मर्यादा गिराई

    1 day ago

    1

    0

    सपा सांसद धर्मेंद्र यादव रविवार को आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और यूपी सरकार पर निशाना साधा। सपा के पीडीए भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र यादव ने पेपर लीक, राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी, बुलडोजर कार्रवाई और संसद के मानसून सत्र समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। धर्मेंद्र यादव ने कहा-जंतर-मंतर पर छात्रों, नौजवानों और बेटियों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, उससे पूरे देश के लोग आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग वादाखिलाफी कर रहे हैं और भगवान श्रीराम की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का काम भी भाजपा के लोगों ने ही किया है। इसका जवाब उन्हें जनता को देना चाहिए। 'पेपर लीक माफिया CM के साथ मंच साझा कर रहे' सपा सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पेपर लीक माफिया मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। 'जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी' धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर बुलडोजर चलाने की बात करती है, लेकिन राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में बुलडोजर आरोपियों के घर तक नहीं पहुंचा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है बुलडोजर या तो रास्ता भूल गया है या फिर उसकी चाबी कहीं खो गई है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि देश और प्रदेश में निराशा का माहौल है। जनता अब सरकार को बदलने का मन बना चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष की लगातार मांग के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री सदन में जवाब देने नहीं आए, जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। E-20 पेट्रोल को लेकर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस ईंधन के इस्तेमाल से कई वाहनों के खराब होने और माइलेज घटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह सब किसके दबाव में किया जा रहा है। इस दौरान सपा प्रवक्ता विवेक सिंह और अशोक यादव भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन:आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग , व्यवस्था में बदलाव के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    Next Article
    राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में गूंजा गोरखपुर का नाम:शहर के शूटर मोहम्मद अहमद हुसैन ने जीता कांस्य पदक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment