Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में गूंजा गोरखपुर का नाम:शहर के शूटर मोहम्मद अहमद हुसैन ने जीता कांस्य पदक

    23 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के निशानेबाज मोहम्मद अहमद हुसैन ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। पंजाब के पटियाला में आयोजित राजा रणधीर सिंह मेमोरियल कप इंडिया ओपन स्काई इवेंट शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में उन्होंने डबल ट्रैप शॉटगन कंपटीशन में कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से गोरखपुर में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों के साथ-साथ शहर के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। प्रतियोगिता में देशभर के कई प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बीच मोहम्मद अहमद हुसैन ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता से लौटने के बाद गोरखनाथ स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। खेल प्रेमियों, समाज के गणमान्य लोगों और उनके शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हज राज्य समिति के सदस्य इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और सहयोग मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोहम्मद अहमद हुसैन की यह सफलता पूरे गोरखपुर और पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। मोहम्मद अहमद हुसैन की यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस कामयाबी से गोरखपुर के युवा खिलाड़ियों में भी नया उत्साह पैदा हुआ है। खेल जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह खिलाड़ियों को अवसर और सुविधाएं मिलती रहीं तो आने वाले समय में गोरखपुर के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'चढ़ावा-चोरी करने वालों के घर का रास्ता भूल गया बुलडोजर':आजमगढ़ में बोले सपा सांसद धर्मेंद्र यादव- BJP ने श्री राम की मर्यादा गिराई
    Next Article
    KGMU से 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का आगाज:राज्यपाल बोलीं- नशे की लत से सभी को बाहर निकाले, 100 सप्ताह तक चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment