Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBI पकड़ ले गई’ कहकर महिला से 51 हजार ठगे:व्हाट्सएप कॉल कर बनाया शिकार, खुद को चचेरा भाई बताया; पुलिस ने जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां जालसाज ने खुद को रिश्तेदार बताकर महिला को सीबीआई कार्रवाई का डर दिखाया और 51 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी (ईदगाह) निवासी पुष्पा देवी के साथ हुई। 15 फरवरी की सुबह करीब 9:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका चचेरा भाई ‘रवि’ बताया। चूंकि उनका वास्तविक रिश्तेदार भी बाहर रहता है, महिला को बात सच लगी। ठग ने कहा कि वह विदेश में है और जल्द मिलने आएगा। उसने महंगे उपहार लाने की बात कहकर महिला का भरोसा जीत लिया। अगले दिन फिर कॉल कर उसने कहानी को नया मोड़ दिया। ‘मुंबई में CBI ने पकड़ लिया’ कहकर बनाया दबाव 16 फरवरी को आई दूसरी कॉल में जालसाज ने घबराई आवाज में बताया कि वह मुंबई पहुंचा, लेकिन सीबीआई ने महंगे सामान के साथ पकड़ लिया है। उसने कहा कि अधिकारियों द्वारा भारी टैक्स मांगा जा रहा है और पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। बारकोड भेजकर किस्तों में मंगवाए पैसे अपने ‘भाई’ को बचाने की जल्दबाजी में महिला ठगी का शिकार हो गईं। आरोपी ने व्हाट्सएप पर स्कैनर (बारकोड) भेजा, जिस पर महिला ने अलग-अलग किश्तों में कुल 51 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब आरोपी लगातार और पैसे मांगने लगा, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर टीम की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच कर रही है, ताकि ठग तक जल्द पहुंचा जा सके। पुलिस की अपील: अनजान कॉल और लिंक से रहें सावधान
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में होली से पहले आबकारी-पुलिस का एक्शन:ड्रोन से छापेमारी, 71 लीटर कच्ची शराब और 200 किलो लहन नष्ट; चार गिरफ्तार
    Next Article
    प्रेमी को वापस बुलाने के लिए टावर पर चढ़ी युवती:महाराजगंज में जहर खाने की दी चेतावनी, छोड़कर भागा नेपाल; 12 साल से चल रहा था अफेयर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment