Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में होली से पहले आबकारी-पुलिस का एक्शन:ड्रोन से छापेमारी, 71 लीटर कच्ची शराब और 200 किलो लहन नष्ट; चार गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में आगामी होली पर्व से पहले प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आबकारी विभाग, प्रवर्तन दल बरेली और थाना घुंघचाई की संयुक्त टीम ने पूरनपुर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार कर 71 लीटर अवैध कच्ची शराब और 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक के नेतृत्व में टीम ने ग्राम उदराह, सिकरैना, मटेना और सिमरिया जैसे संदिग्ध इलाकों में दबिश दी। गोमती नदी के किनारे और गन्ने के घने खेतों में छिपे शराब माफियाओं का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। टीम ने लगभग 8 किलोमीटर क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग की। मौके से बरामद और नष्ट किए गए सामान छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 71 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लगभग 200 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने मटेना गांव के चार अभियुक्तों अन्नपूर्णा, मंशाराम, राधेश्याम और राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कुल पांच अभियोग दर्ज किए गए हैं। ग्रामीणों में नशा मुक्ति अभियान साथ ही पुलिस और आबकारी टीम ने ग्रामीणों में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया। ग्राम चौकीदारों की बैठक कर उन्हें अवैध शराब की बिक्री और निर्माण की सूचना तुरंत देने के निर्देश दिए गए। सदर क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। टीम ने पूरनपुर और सदर क्षेत्र की मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया ताकि मिलावटी शराब की बिक्री रोकी जा सके। भारी पुलिस बल और टीम का योगदान इस संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेंद्र सिंह, नीरज पाठक और थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अगले 5 दिन तक चढ़ेगा पारा:आज 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, रात में भी बढ़ेगी गर्मी
    Next Article
    CBI पकड़ ले गई’ कहकर महिला से 51 हजार ठगे:व्हाट्सएप कॉल कर बनाया शिकार, खुद को चचेरा भाई बताया; पुलिस ने जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment