Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE-ISC बोर्ड परीक्षा- मैथ्स का पेपर टफ; हिंदी का लेंदी:स्टूडेंट्स बोले- समय से हल कर लिए सवाल, लखनऊ के रीजनल सेंटर से निगरानी

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ सहित प्रदेश भर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई। CBSE और ISC की परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। CBSE के 10वीं में मैथ्स और 12वीं में बायोटेक्नोलॉजी और हिंदी का पेपर था। पहली पाली की परीक्षा साढ़े 10 बजे से शुरू हुई। वहीं, ISC में 10वीं का अंग्रेजी और 12वीं का होम साइंस का पेपर था। 2 तस्वीरें देखिए… छात्र बोले- पेपर बहुत लेंदी था CBSE में दसवीं की परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर बहुत लेंदी था। केंद्रीय विद्यालय के छात्र अजीत ने कहा- एक क्वेश्चन मुझे बहुत कंफ्यूजिंग लगा। रिजल्ट कैसा रहेगा ये अभी कह नहीं सकते। छात्रा बोली-पेपर अच्छा हुआ दसवीं की छात्रा दिव्या ने बताया- मेरा पेपर बहुत अच्छा हुआ। मैंने समय रहते सभी सवाल कर लिए थे। पर पेपर काफी टाइम टेकिंग रहा। कई स्टूडेंट्स के पेपर छूट भी गए। पहले दिन इन विषयों की परीक्षा CBSE ने पहली बार लखनऊ में रीजनल सेंटर बनाकर यहां से 31 जिलों की मॉनिटरिंग शुरू की है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। CBSE में अब सेक्शन के अनुसार उत्तर देना होगा और प्रैक्टिकल अप्रोच पर जोर रहेगा। 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल इवैल्यूएशन यानी मूल्यांकन कंप्यूटर स्क्रीन पर किया जाएगा। सेंटर और स्टूडेंट्स की संख्या का डिटेल एक दिन पहले बोर्ड ने किया स्पष्ट इस बीच CBSE ने सोमवार को पुन स्पष्ट किया कि हाई स्कॉ के छात्रों के लिए पहले बोर्ड एग्ज़ाम में बैठना ज़रूरी है। अगर कोई छात्र पहले एग्ज़ाम में तीन या उससे ज़्यादा विषयों की परीक्षा में नहीं बैठा है, तो उसे दूसरे एग्ज़ाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें एसेंशियल रिपीट कैटेगरी में रखा जाएगा। दरअसल,साल 2026 से CBSE ने कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड एग्ज़ाम शुरू कर रहा है। बोर्ड ने पहली परीक्षा में अनिवार्य उपस्थिति की बात तब कही है, जब कुछ छात्रों से ऐसे अनुरोध मिले कि वे कुछ कारणों से पहले बोर्ड एग्ज़ाम में नहीं बैठ पाएंगे और उन्हें सिर्फ दूसरे बोर्ड एग्ज़ाम में बैठने की अनुमति दी जाए। बोर्ड परीक्षा के दौरान क्या करना है CBSE एक्सपर्ट सुशील कुमार कहते हैं कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे ताकि भागदौड़ और तनाव से बचा जा सके।अपने साथ (नीला/काला पेन) केवल लेकर जाए।एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) की कम से कम दो प्रतियां रखें, एक प्रति घर पर छोड़ें और दूसरी साथ ले जाएं। संभव हो तो एडमिट कार्ड लैमिनेट करवा लें। अपने साथ केवल जरूरी स्टेशनरी (पारदर्शी बैग/ पाउच) ही लाएं। प्रश्नपत्र मिलते ही 15 मिनट का समय उसे पढ़ने में लगाएं। उत्तर पुस्तिका मैं रोल नंबर, विषय कोड स्कूल कोड और अन्य विवरण से संबंधित उत्तर पुस्तिका के OMR वाले पहले पेज पर गोलों को पूरा डार्क करते हुए बॉक्स को भी बहुत सावधानी से भरें। हर प्रश्न को उसके अंकों के अनुसार समय दें। अंतिम 15 मिनट पुनरीक्षण (Revision) के लिए बचाएं। इस पर भी करें फोकस परीक्षा कॉपी में जवाब लिखने समय, इसका रहे ध्यान क्या नहीं करना है
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैड टच करने वाले प्रिंसिपल को लोगों ने पीटा, VIDEO:रामपुर में गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में 2 घंटे किया हंगामा; पॉक्सो में अरेस्ट
    Next Article
    यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन:पीएम मोदी से की कानून समाप्त करने की मांग ,कहा काला कानून वापस नहीं लिया तो भाजपा को नहीं देंगे वोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment