Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदहशर में बदला लेने हत्यारों के घर दौड़ी मां:बोली–मेरे साथ चलो, उनके घरो में आग लगाओ, परिवार ने रोका तो बेहोश होकर गिरी

    2 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में शनिवार रात बर्थडे पार्टी में भाजपा नेता के भाई और भतीजे की हत्या के बाद तनाव है। मृतक मनीष की मां अयोध्या दर्शन के लिए गई थीं, वहां से लौटने पर उसे पता चला कि बेटे की हत्या हो गई है। वह बदला लेने के लिए आरोपियों के घर की ओर दौड़ पड़ी। रोते–बिखलते वह परिवार से बोली– चलो मेरे साथ, उनके घरों में आग लगाओ। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। मनीष की मां बेहोश गई। मनीष सैनी की बहन रजनी ने कहा- भाई को दावत के बहाने बुलाया गया और फिर उन्हें बेवजह मार दिया गया। मुझे भाई के खून का बदला चाहिए। सीएम योगी से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान शनिवार रात 12 बजे भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, जिम में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की जान गई है। मनीष वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई थे, जबकि आकाश उनके भतीजे और अमरदीप चाचा के लड़के थे। परिवार बाेला–इंसाफ चाहिए…. मृतक अमरदीप की पत्नी सिमरन ने रोते हुए कहा- वह किसी पार्टी या केक के फंक्शन में जाने को कहकर घर से गए थे। बोला था कि अभी आ रहे हैं। भतीजे को किसी ने कॉल किया, उसने भी यही कहा कि अभी आ रहे हैं। दोनों लौटकर नहीं आए। सब कुछ प्लानिंग के तहत हुआ है। वहां से पहले ही सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए थे। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मेरे पति की कोई पुरानी रंजिश नहीं है। सब दोस्त थे। अच्छे से साथ रहते थे। मुझे इंसाफ चाहिए। बहन बोली- मेरे दो गए हैं, उनके भी दो चाहिए मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अमरदीप की बहन राधा ने रोते हुए कहा- आरोपियों के घर और फैक्ट्रियों पर बुलडोजर चलना चाहिए। खून के बदले खून चाहिए। हमारे घर से दो-दो लाशें उठी हैं। भाई और मेरे भतीजे को मारा गया है। भाभी ने फोन किया तब मुझे इस अनहोनी का पता चला। पुलिस कुछ नहीं र रही है। दरिंदे आराम से बैठे हैं। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा कि जैसे मेरे दो-दो गए हैं, ऐसे ही उनके जाएं। पुलिस और मृतकों के परिजनों की जमकर नोंकझोंक हुई। उनकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचन्द्र से जमकर बहस हुई। परिजनों ने कहा कि हमें अब खून के बदले खून चाहिए। हमारे तीन मरे हैं तो उनकी तरफ से भी 3 मरने चाहिए। आरोपियों के घर पर 10 थानों की फोर्स तैनात हालात की गंभीरता को देखते हुए 10 थानों की पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी की 2 कंपनियों को तैनात किया गया है। मृतक और आरोपी एक मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनके घर भी आसपास ही हैं। वहीं, बुलंदशहर से तीनों के शव निकल चुके हैं। थोड़ी देर में शव खुर्जा पहुंच सकते हैं। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय, सीओ खुर्जा शोभित कुमार, अनूपशहर सीओ विकास चौहान, सिकंदराबाद सीओ भास्कर मिश्रा के अलावा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जहांगीराबाद सुदेश कुमार, आगौता थाना प्रभारी संजेश कुमार, बुलंदशहर नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर, देहात कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह समेत 10 थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। अब पूरी घटना सिलिसिलेवार समझिए… 10 पर FIR दर्ज, 4 को हिरासत में लिया पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी जीतू और मयंक सैनी मुख्य आरोपी हैं। जीतू ने मयंक की पिस्टल से फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी CCTV का डीवीआर अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने जीतू-मयंक समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की है। 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकियों की तलाश जारी है। एडीजी बोले- तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका, 8 टीमें जांच में जुटीं एडीजी ने बताया कि बुलंदशहर की कोतवाली खुर्जा नगर में 25-26 की रात सूचना प्राप्त हुई कि अमरदीप, आकाश और मनीष तीनों जिम में मौजूद थे, जहां जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो बढ़ता गया। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आठ टीमें इस केस पर काम कर रही हैं। आज शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट कर ली जाएगी। प्रारंभिक जांच में .32 बोर रिवॉल्वर से गोली चलने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। SIT गठित करने के आदेश दिए पूरे मामले का संज्ञान शासन ने लिया है और इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। शासन के निर्देश पर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जांच की जिम्मेदारी आईपीएस अंतरिक्ष जैन को सौंपी है। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर 48 घंटे में रिपोर्ट तलब की गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई तय है। ------------------- पूरा मामला जानने के लिए इस लाइव ब्लाग से गुजर जाइए बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान शनिवार रात 12 बजे भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, जिम में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCSU में रविवार को भी खुले परीक्षा व डिग्री विभाग:मेरठ में काउंटरों पर उमड़ी भीड़, UPTET की तारीख बढ़ने से मिली राहत
    Next Article
    तोपखाना कूड़ा ढेर में धमाका, युवक झुलसा:रामपुर में स्थानीय लोगों ने उठाई जांच की मांग, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment