Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCTV फुटेज जारी कर बोली- हमें इनसे खतरा:अधिवक्ता की बेटी ने लिखा, बिना महिला पुलिसकर्मियों के रात में घर क्यों आए इंस्पेक्टर

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड में फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही सतीश की बेटी वैशाली ने अब तीन सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। इन फुटेज को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसने आरोप लगाया कि कर्नलगंज थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा रात करीब 7:12 बजे भारी पुलिस फोर्स लेकर उनके घर में घुस आए। उस वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था और पुलिस टीम के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थी। बोली, दो दिन पहले धमकाया भी था वैशाली ने सवाल उठाया कि जब उनके घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है तो इतनी रात में इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लेकर घर में घुसने का क्या औचित्य था? उसका आरोप है कि दो दिन पहले भी उसे धमकाया था। अब घर में इस तरह पुलिस के पहुंचने से उसे और उसकी मां वर्षा श्रीवास्तव को गंभीर खतरा महसूस हो रहा है। वैशाली ने कहा कि जिन दो आरोपियों से उनके परिवार को खतरा है, उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस पीड़ित परिवार पर ही दबाव बना रही है। रात में इस तरह घर में दाखिल होने का क्या औचित्य? वैशाली ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सोमवार रात करीब 7:12 बजे इंस्पेक्टर भारी पुलिस फोर्स के साथ उनके घर में दाखिल हुए। घर में उस समय कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घर के अंदर पहुंचे। वैशाली का सवाल है कि अगर पुलिस को कोई पूछताछ करनी थी तो एक-दो पुलिसकर्मियों के साथ भी आ सकती थी। इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लेकर घर पहुंचने की जरूरत क्यों पड़ी? उसने पोस्ट में लिखा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कितने पुलिसकर्मी घर के अंदर आए थे। वैशाली के मुताबिक, पुलिस टीम के साथ कोई महिला पुलिस कॉन्स्टेबल भी नहीं थी। उसने सवाल किया कि क्या पुलिस के पास रात में इस तरह घर में दाखिल होने का कोई औचित्य था? एक दिन पहले भी जताया था खतरा एक दिन पहले भी सतीश की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव और दोनों बेटियों ने पुलिस पर फरार आरोपियों को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया था। परिवार का कहना था कि हत्या के एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद अमरेंद्र नाथ मिश्रा और शैल मिश्रा की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने अब तक फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की। यहां तक कि मुकदमे की वादिनी वर्षा श्रीवास्तव का बयान तक दर्ज नहीं किया गया। वर्षा ने कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा पर धमकाने का आरोप लगाते हुए विवेचना किसी दूसरे अधिकारी को सौंपने की मांग की थी। परिवार पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया से भी मिलकर अपनी शिकायत रख चुका है। मुख्य आरोपी का बेटा और पत्नी 32 दिन से फरार सतीश हत्याकांड में मुख्य आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा की पत्नी शैल मिश्रा और बेटा अमरेंद्र नाथ मिश्रा अब भी फरार हैं। दोनों की ओर से सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई थी, लेकिन अदालत ने दोनों की अर्जियां खारिज कर दी थीं। कोर्ट ने मामले को हत्या जैसे गंभीर अपराध से जुड़ा बताते हुए कहा था कि इसकी विवेचना जारी है और अग्रिम जमानत देने का पर्याप्त आधार नहीं है। इसके बावजूद दोनों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। परिजनों ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने और उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की है। 5 अक्टूबर को हुई थी सतीश की हत्या अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की 15 अक्टूबर को सलोरी स्थित उनके मकान के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जमीन पर कब्जे को लेकर उनका अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन देवेंद्र अपने बेटे नृपेंद्र और अन्य लोगों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचा था। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि सतीश ने लोहे की रॉड से देवेंद्र के सिर पर वार किया, जिसके बाद देवेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। गोली सतीश के पेट में लगी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश की पत्नी वर्षा की तहरीर पर देवेंद्र, उसके बेटों अमरेंद्र और नृपेंद्र, पत्नी शैल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस देवेंद्र और नृपेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, शैल और अमरेंद्र फरार हैं। थाना प्रभारी बोले, इस मामले में कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा का कहना है कि घटना के बाद से ही मृतक अधिवक्ता के घर पर सुरक्षा में एक महिला व एक पुरुष पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगती है। इसके अलावा आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा के घर चोरी में नामजद तीन आरोपियों के बारे में भी पता चला है कि वह सतीश श्रीवास्तव के घर के बगल हाते में ही रहते हैं। ऐसे में ड्यूटी चेक करने और पूछताछ के लिए मैं वहां गया था। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे संग आखिरी सेल्फी, फिर गंगा में डूब गए दामाजी:कहा था- ये फोटो यादगार रहेगी, महाराष्ट्र से तीर्थयात्रा पर आए थे
    Next Article
    शहीद सूबेदार की बेटी ने उत्पीड़न की शिकायत की:उन्नाव में अधिकारी पर लगाया आरोप, न्याय दिलाने के लिए आंदोलन का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment