Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CDO ने अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन रोका:हाथरस के कार्यालयों में मिलीं अव्यवस्थाएं, कार्रवाई के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पीएन दीक्षित ने सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले और कार्यालयों में अव्यवस्थाएं भी पाई गईं। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। CDO ने सबसे पहले मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार बिना किसी अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति के कारण उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। लेखाकार कक्ष के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार राठी लेखाकार के कार्यों का निष्पादन कर रहे थे। कार्यालय में किसी भी कर्मचारी की नेम प्लेट नहीं लगी थी। अलमारी के ऊपर पुराने कार्टूनों में पुराने बिल बेतरतीब ढंग से रखे मिले, जिनकी न तो नंबरिंग की गई थी और न ही उन पर वर्ष अंकित था। इन बिलों में 11 मार्च 2020 के 15,288 रुपए के टेबल कवर के बिल वाउचर और वर्ष 2021-22 के नगर पालिका परिषद हाथरस के राजकीय पशु चिकित्सालय के 91,747 रुपये के गृहकर एवं जलकर के बिल शामिल थे। अलमारी के ऊपर से एक्सटेंशन बोर्ड, पुराना लैंडलाइन फोन, पुराने अखबार और धूल भरे कार्टून हटवाए गए। अलमारी में पत्रावलियां भी बिना किसी क्रम संख्या के रखी मिलीं, जिससे उन्हें ढूंढना मुश्किल था। जल निगम के कार्यालय में भी मिली अव्यवस्था.. इसके बाद CDO ने अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण की सूचना दूरभाष पर पहले ही दे दी गई थी। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सिंह, खण्डीय लेखाकार सुभाष बाबू और अधिकारी प्रथम अशोक कुमार अनुपस्थित पाए गए। इन तीनों अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उनका वेतन भी अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के पाली गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट:युवक ने शिकायत दर्ज कराई, जान से मारने की धमकी का आरोप
    Next Article
    युवराज की मौत के बाद पिता ने देश छोड़ा:बेटी के साथ लंदन गए, घर में ताला लगा; एक महीने बाद भी एक्शन नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment