Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chandni Chowk के लहंगा बाजार में पेड़ चढ़कर दुकान से नकदी चुराने वाले चार नेपाली नागरिक अरेस्ट

    11 minutes from now

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने यहां चांदनी चौक के लहंगा बाजार की एक इमारत की पहली मंजिल स्थित दुकान में पेड़ पर चढ़ कर घुसने और वहां से करीब सवा लाख रूपए चुराने के आरोप में नेपाल के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निहारिका भट्ट ने बताया कि आरोपियों की पहचान शेर बहादुर (51), नरेंद्र (35), ज्ञानेंद्र उर्फ घिनू बहादुर (35) और भीम बहादुर (32) के रूप में हुई है।वे सभी काफी वक्त से दिल्ली और हरियाणा में रह रहे हैं जबकि ज्ञानेंद्र की 2011 से चोरी के चार मामलों में संलिप्तता पाई गई है। उनके मुताबिक अनिल कुमार ने पिछली नौ नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि चांदनी चौक रोड स्थित कटरा जज्जर के, लहंगा बाजार की एक इमारत की पहली मंजिल पर उनकी दुकान का शटर और ताले तोड़कर करीब 1.27 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गए। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पेड़ पर चढ़कर दुकान तक पहुंचे और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया।डीसीपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई जिसने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर तीन आरोपयों को दिल्ली के छतरपुर और एक को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथी फरार है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल औजार, 8000 रुपये और एक लहंगा बरामद क्या गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नशे और शराब के आदी हैं और उन्होंने नशा खरीदने के वास्ते पैसा जुटाने के लिए चोरी करना शुरु कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar से लेकर Delhi-NCR तक Chhath Puja की धूम! यमुना घाट से Noida की सोसाइटियों तक दिखी महापर्व की अद्भुत छटा
    Next Article
    उत्तर प्रदेश में Census 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत, योगी बोले- सटीक आंकड़े ही विकास का आधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment