Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar से लेकर Delhi-NCR तक Chhath Puja की धूम! यमुना घाट से Noida की सोसाइटियों तक दिखी महापर्व की अद्भुत छटा

    30 minutes from now

    1

    0

    बिहार से लेकर पूरे भारत और विश्व के विभिन्न देशों तक लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व की अद्भुत छटा दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिली, जहां हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। दिल्ली से लेकर नोएडा तक घाटों और आवासीय सोसाइटियों में भक्ति का अद्भुत वातावरण दिखाई दिया।छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों ने परंपरा के अनुसार पहले रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और फिर आज प्रातःकाल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण किया। पानी में खड़े होकर सूर्यदेव की उपासना करतीं व्रती महिलाएं, हाथों में फल, फूल और प्रसाद से सजे सूप, गूंजते छठी मैया के गीत और दीपों से जगमगाते घाट इस पर्व की आध्यात्मिक भव्यता को दर्शाते रहे।इसे भी पढ़ें: Chhath Puja 2026 | लोकआस्था का महापर्व! छठ पूजा 2026 के चौथे दिन 'उषा अर्घ्य' की महिमा, विधि और पारण का संपूर्ण विधानहम आपको बता दें कि दिल्ली में इस बार यमुना के किनारे छठ पूजा की विशेष छटा देखने को मिली। यमुना की सफाई के बाद व्रतियों ने नदी किनारे बेहतर व्यवस्थाओं के बीच छठ पर्व का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।वहीं, नोएडा की आवासीय सोसाइटियों में भी छठ पूजा को लेकर विशेष उत्साह रहा। बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। खास बात यह रही कि कई आवासीय सोसाइटियों में स्विमिंग पूल को ही अस्थायी जलाशय का स्वरूप देकर छठ पूजा की व्यवस्था की गई। इन स्थानों पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न हुई और पूरा वातावरण छठी मैया के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।देखा जाये तो छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि कठिन तपस्या, संयम, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम संदेश है। भगवान सूर्य को जीवन, ऊर्जा और आरोग्य का आधार मानकर उनकी आराधना करने वाले इस महापर्व ने एक बार फिर आस्था की अटूट शक्ति का दर्शन कराया। देश-विदेश में बसे भारतीयों ने भी इस परंपरा को पूरे उत्साह से निभाकर अपनी संस्कृति और लोक आस्था की जड़ों से जुड़ाव प्रदर्शित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखंड के Palamu में 10 लाख की खैर लकड़ी लदा ट्रक पकड़ाया, तस्कर Shamim गिरफ्तार
    Next Article
    Chandni Chowk के लहंगा बाजार में पेड़ चढ़कर दुकान से नकदी चुराने वाले चार नेपाली नागरिक अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment