Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा को डार्लिंग कहने वाला प्रोफेसर सस्पेंड:लखनऊ विश्वविद्यालय की हाई कमेटी ने पाया दोषी, 15 दिन में देना होगा जवाब

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी छात्रा को डार्लिंग कहने वाले जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से ये बड़ी कार्रवाई की गई। दोपहर में कार्यपरिषद की आपात बैठक में डॉ. परमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने पर मुहर लगा दी गई। 3 सदस्यीय उच्चस्तरीय अनुशासन समिति की अंतरिम रिपोर्ट में उन पर छात्रा के यौन शोषण के प्रयास, प्रश्नपत्र लीक की बात स्वीकार करने, विश्वविद्यालय की साख को नुकसान पहुंचाने और UGC और विशाखा गाइडलाइंस के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। चार्ज शीट जारी, 15 दिन में देना होगा जवाब विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को आरोप-पत्र जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। समयसीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा समाप्ति जैसी कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। लगातार दूसरे दिन कार्य समिति की हुई बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कार्य समिति की बैठक हुई। इस बैठक में सबसे पहले सोमवार को बनाई गई डिसीप्लिनरी कमिटी की फाइंडिंग्स को रखा गया। इस दौरान 4 मुख्य आरोपों में असिस्टेंट प्रोफेसर को दोषी पाया गया। इसके बाद निलंबन के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी गई। आरोपी प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर को 15 दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देकर उनका पक्ष मांगा गया है। इसके आधार पर आगे बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी। शुरुआती जांच में असिस्टेंट प्रोफेसर इन आरोपों में दोषी पाए गए… शुक्रवार को कैंपस से पुलिस ने ली थी हिरासत बीते शुक्रवार को असिस्टेंट प्रोफेसर और बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आया था। ऑडियो सामने आने के बाद शाम को ABVP से जुड़े छात्रों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। मौके पर पुलिस भी पहुंची। परीक्षा नियंत्रक की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ हसनगंज थाने में तहरीर देकर पेपर लीक करने के आरोप में FIR दर्ज कराई गई। हंगामा बढ़ते देख कैंपस से ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया था। अगले दिन उसे जेल भेज दिया गया था। इस बीच ICC कमेटी ने छात्रा के आरोपों की जांच कर सोमवार को रिपोर्ट कार्य समिति को सौंप दी थी। पर सोमवार को नई जांच समिति का गठन किया गया। इसके बाद आज सस्पेंशन की कार्रवाई की गई। --------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो':लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को फोन कर दबाव बनाया; हिरासत में लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत सिंह ने बीएससी फाइनल इयर की एक स्टूडेंट को फोन किया और छुट्‌टी से वापस आने का दबाव बनाया। प्रोफेसर ने कहा- ‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। एग्जाम से पहले घर से आ जाओ। यहां पेपर तुम्हें दे देते हैं।’ पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव पर बरसे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर:बोले- सपा राज में दलाल तय करते थे नौकरियां, गरीब युवाओं की मेहनत पर फिरा था पानी
    Next Article
    पिग्गी बैंक को टक्कर देगी बिठूर की देसी गुल्लक:योगी सरकार और IIT कानपुर ने माटीकला को दिया मॉडर्न लुक, सरकारी कार्यक्रमों में मिलेगी जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment