Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र को कमरे में बंद कर बेल्ट–डंडों से पीटा:अलीगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज पर मोबाइल मिलने पर हंगामा

    7 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। परीक्षार्थी ने आरोप लगाया है कि मोबाइल मिलने की बात पर शिक्षकों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और बेल्ट, डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र के मुंह से खून निकलता दिख रहा है। ​आदर्श ज्ञान इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र गोपीराम पालीवाल विद्यालय में है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:25 बजे दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा शुरू होने वाली थी। चेकिंग के दौरान छात्र यश कुमार के पास मोबाइल फोन मिला। यश के भाई दिव्यांश का कहना है कि यश ने गेट पर फोन जमा करने के लिए पूछा तो उसे अंदर जाने को कहा गया। जैसे ही वह अंदर पहुंचा तो कॉलेज स्टाफ ने उसे कमरे में बंद कर पीटना शुरू कर दिया। उधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्र मोबाइल क्लास के अंदर ले जाने पर अड़ा था और मना करने पर अभद्रता करने लगा। डॉक्टरी परीक्षण कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग ​पीड़ित छात्र के भाई दिव्यांश कुमार ने गांधीपार्क थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि यश को कॉलेज के समस्त स्टाफ ने मिलकर कमरे में बंद किया और बेल्ट-डंडों से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। भाई ने पुलिस से छात्र का मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपी स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ​एबीवीपी ने किया हंगामा ​मारपीट की सूचना मिलते ही एबीवीपी के छात्र नेता कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज के गेट पर नारेबाजरी करते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने मोबाइल जमा होने के बाद छात्र को परीक्षा देने दी। ​परीक्षा में मोबाइल प्रतिबंधित ​डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह का कहना है कि परीक्षा में मोबाइल लाना प्रतिबंधित है। छात्र मोबाइल साथ ले जाने पर अड़ा था, इसी बात पर बहस हुई। मारपीट जैसी कोई बात नहीं हुई है। वहीं, प्रधानाचार्य दीपक पालीवाल का कहना है कि छात्र के मोबाइल लाने पर विवाद हुआ था। अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदेश के भीतर गाय को लाना ले जाना अपराध नहीं:हाईकोर्ट ने कहा- गोमांस प्रदेश के बाहर ले जाना अपराध, डीएम का आदेश रद
    Next Article
    नोएडा जैसा हादसा होने पर गोरखपुर में मचा हड़कंप:बेतरतीब तरीके से हो रहे निर्माण कार्यों पर निगरानी बढ़ाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment