Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया समाधान दिवस में 106 शिकायतें दर्ज:7 का मौके पर निस्तारण, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया के अजीतमल स्थित संगम सभागार में डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 106 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित थे। इनके अतिरिक्त बिजली, रसद और समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेष शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजीतमल अभिषेक भारती, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और पीडब्ल्यूडी विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    750 लीटर मिलावटी सरसों तेल और रंग-एसेंस सीज:लखनऊ के बुद्धेश्वर में जनरल स्टोर पर छापेमारी, 600 लीटर राइस ब्रान ऑयल जब्त
    Next Article
    सुल्तानपुर में पुलिस के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका:भाजयुमो का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, AI समिट पर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment