Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र के पेट से आरपार हुई 7 फीट की लाठी:गिल्ली-डंडा खेलते समय बाउंड्री से गिरा, कानपुर में डॉक्टरों ने ग्राइंडर से काटकर निकाला

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में हाईस्कूल के एक छात्र के पेट में घुसी 7 फीट की लाठी को ऑपरेशन करके निकाला गया। डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी के दौरान पहले ग्राइंडर से लाठी के टुकड़े किए। उसके बाद करीब साढ़े चार घंटे चले ऑपरेशन के दौरान लाठी को 1-1 इंच करके बाहर निकाला। कन्नाैज का रहने वाला छात्र गिल्ली-डंडा खेलते समय कॉलेज की बाउंड्री से गिर गया था। वहीं नीचे एक लाठी खड़ी करके रखी हुई थी, जो छात्र के पेट के आर-पार हो गई। घटना 31 जुलाई की है। ऑपरेशन के बाद 19 अगस्त को डिस्चार्ज किया गया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर बृजेश यादव ने बताया- मरीज के शरीर से बाहर दिख रहे लाठी के हिस्से को ग्राइंडर से काटा। इसके बाद लाठी को 1-1 इंच करके धीरे-धीरे बाहर निकाला गया। लाठी जैसे-जैसे बाहर निकलती गई, अंदर डैमेज हुए अंगों को साथ के साथ रिपेयर किया जाता रहा। 2 तस्वीरें देखिए… गिल्ली-डंडा खेलते वक्त हुआ हादसा कन्नौज के तालग्राम के निकवां गांव के रहने वलो शिवपाल यादव ट्रक ड्राइवर हैं। परिवार में पत्नी विनीता यादव और तीन बच्चे हैं। उनमें सबसे बड़ा विशाल (19), उसके बाद आकाश (12) और सबसे छोटी बेटी अनामिका (6) है। विशाल हाईस्कूल का छात्र है। उसके चचेरे भाई अनिकेत यादव ने बताया 31 जुलाई की शाम 5:00 बजे विशाल गांव के लड़कों के साथ गिल्ली-डंडा खेल रहा था। खेलते-खेलते वह एक कॉलेज की 5 फीट ऊंची बाउंड्री पर चढ़ गया। इसी बीच उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह बाउंड्री से गिर गया। इस दौरान एक लाठी उसके पेट में घुस गई। लाठी का करीब 3 फीट हिस्सा पेट में घुस गया। अनिकेत के मुताबिक गांव के लोगों की सूचना पर वह तत्काल उसे सरकारी तालग्राम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने इलाज से मना किया। इसके बाद वह मेडीकल कॉलेज तिर्वा ले गए। वहां से कानपुर के हैलेट रेफर किया गया। हैलट में इलाज में देरी, प्राइवेट अस्पताल ले गए अनिकेत ने बताया कि हैलट में विशाल के इलाज में देरी हो रही थी। रात में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया। इसके बाद 31 जुलाई की ही रात वह करीब 11:00 बजे कल्याणपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। वहां पर सीनियर सर्जन डॉ.बृजेश यादव ने विशाल का ऑपरेशन किया गया। पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद बुधवार 19 अगस्त को विशाल को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। उसकी हालत में सुधार है। साढ़े चार घंटे चली सर्जरी विशाल की सर्जरी करने वाले वरिष्ठ सर्जन डॉ. बृजेश यादव ने बताया कि उसको 31 जुलाई की रात गंभीर हालत में लाया गया था। केस की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी इमरजेंसी टीम को अलर्ट किया गया। डॉ. बृजेश के साथ तीन डॉक्टरों का पैनल, दो एनेस्थेटिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ इस ऑपरेशन में शामिल था। रात करीब 12 बजे शुरू हुई यह सर्जरी तड़के 4:30 बजे तक चली। ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने और घाव के भरने पर विशाल को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया है। उसे अब सामान्य खाना-पीना शुरू करने की इजाजत दे दी है। मरीज को पूरी तरह ठीक देखकर परिजन और डॉक्टरों की टीम बेहद खुश है। -------- यह खबर भी पढ़िए… सपा के पूर्व-MLC को उम्रकैद, जिगरी दोस्त बना जानी दुश्मन:औरैया में वकील-टीचर हत्याकांड में 6 साल बाद फैसला, पूरी कहानी देखिए औरैया के बहुचर्चित वकील मंजुल चौबे और उनकी टीचर बहन की हत्या के मामले में 6 साल बाद फैसला आया। बुधवार दोपहर 2 बजे MP-MLA कोर्ट ने सपा के पूर्व MLC कमलेश पाठक, उनके दो सगे भाइयों समेत 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। VIDEO देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां को मार डाला:दर्शन कराने के बहाने ले गई, रास्ते में गला रेता; बोली- प्रेमी से शादी के लिए तैयार नहीं थी
    Next Article
    राम मंदिर चंदा-चढ़ावा चोरी को कांग्रेस बनाएगी मुद्दा:राजेंद्र पाल गौतम बोले-आस्था से धोखा, एक सप्ताह में घर-घर जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment