Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा के सिर पर गिरा पोल, 3 सेकेंड में मौत...VIDEO:हरदोई में हाथ छोड़ भागी सहेली, मोहल्ले की दुकान से सामान लेने निकली थी

    22 hours ago

    1

    0

    हरदोई में सड़क पर जा रही 9वीं की छात्रा की 3 सेकेंड के अंदर मौत हो गई। उसके सिर पर बिजली का पोल टूटकर गिर गया। छात्रा का सिर पूरी तरह से पिचक कर फट गया। घटना के समय उसकी सहेली भी साथ में थी। वह पोल टूटने की आवाज सुनकर एक कदम आगे भागी, जिससे उसकी जान बच गई। छात्रा करीब 25 सेकेंड तक पोल के नीचे ही दबी रही। कुछ राहगीरों ने बांस के सहारे पोल को उठाकर छात्रा को उसके नीचे से निकाला। लेकिन तब तक छात्रा की सांसें थम चुकी थीं। हादसा बेहटा गोकुल के भीहगांव में रविवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। इसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। हादसे के 2 विजुअल अब पूरी घटना सिलसिलेवार समझिए… बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के भीहगांव में अजय शुक्ला अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में पत्नी साधना के अलावा 6 बच्चे हैं। इनमें रागिनी (14) दूसरे नंबर पर थी। वो चंद्रहास सिंह मुन्नी देवी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। रागिनी के घर से करीब 200 मीटर दूर पांडेय किराना स्टोर है। यहां रविवार की शाम को ज्ञानधारा दाना लादकर डीसीएम आई थी। डीसीएम का ड्राइवर सामान उतारने के लिए गाड़ी आगे बढ़ा रहा था। तभी ऊपर से गुजर रहा बिजली का केबल डीसीएम के एंगल में फंस गया। तार में इतना तेज खिंचाव हुआ कि बिजली का पोल सड़क की ओर झुककर टूट गया। तभी रागिनी उसकी चपेट में आ गई। वो अपनी सहेली कामिनी के साथ इसी दुकान से सामान लेने निकली थी। अब पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा दोनों सहेलियां एक-दूसरे का हाथ पकड़कर निकल रही थीं। जैसे ही तार खिंचा और पोल टूटने की आवाज आई। कामिनी ने शोर मचाया और रागिनी का हाथ छोड़कर आगे बढ़ गई। जबकि, रागिनी बचने के लिए डर के मारे अपनी जगह पर ही खड़ी रह गई। मात्र तीन सेकेंड में पोल टूटा और सीधे उसके सिर पर गिर गया। पोल के नीचे आते ही उसका सिर फट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करंट लगने के डर से लोग पहले तो दूर खड़े रहे। करीब 25 सेकेंड बाद दो लोगों ने बांस के सहारे पोल को उठाया। एक शख्स ने छात्रा को पोल के नीचे से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही छात्रा के घरवाले भागते हुए मौके पर पहुंचे। बेटी की लाश से लिपटकर रोने लगी मां पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मां साधना बेटी की लाश से लिपटकर रोने लगी। कहने लगी कि अभी तो बिटिया को सामान लेने भेजा था। हे भगवान ये क्या हो गया। हादसे के बाद शोर शराबा सुनकर डीसीएम का चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने बताया- पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल कर रही है। परिजनों की ओर से शिकायत मिली है। आरोपी डीसीएम ड्राइवर पर कार्रवाई की जाएगी। ----------- ये खबर भी पढ़ें महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी:बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा; विनेश फोगाट बोलीं- उम्मीद नहीं छोड़ी, हाईकोर्ट जाएंगे भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। सोमवार को फैसले के वक्त पूर्व सांसद बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में ABVP-सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, छात्र बेहोश:चीफ प्रॉक्टर से तीखी नोकझोंक; अर्थशास्त्र विभाग के HOD के चैंबर पर कब्जा
    Next Article
    दांतों से खींची 8 क्विंटल की कार वाली कांवड़:अलीगढ़ के नरेंद्र जाट हरिद्वार तक गए; छत पर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment