Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU में ABVP-सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, छात्र बेहोश:चीफ प्रॉक्टर से तीखी नोकझोंक; अर्थशास्त्र विभाग के HOD के चैंबर पर कब्जा

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को इंटरनल असेसमेंट में कम अंक दिए जाने के विरोध में ABVP और सपा छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ABVP से जुड़े छात्रों ने गेट नंबर 3 के पास चीफ प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी का घेराव करके जोरदार नारेबाजी की। उनकी चीफ प्रॉक्टर से तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के दौरान एक छात्र बेहोश हो गया। छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने उसके चेहरा पर पानी के छींटे मारकर उसे संभाला। गुस्साए छात्र अर्थशास्त्र विभाग का घेराव करके एचओडी के चैंबर में घुस गए। छात्रों ने कहा कि एचओडी चैंबर छोड़कर भाग गए। इस पर उन लोगों ने उनकी कुर्सी पर फूलों की माला चढ़ाई। उनके चैंबर पर कब्जा कर लिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। वहीं, सपा छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। देखिए प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… गेट नंबर 3 से शुरू हुआ प्रदर्शन ABVP से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 से प्रदर्शन शुरू किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि इंटरनल असेसमेंट में कई छात्रों को अपेक्षा से कम अंक दिए गए हैं, जिससे उनके अंतिम परिणाम पर असर पड़ रहा है। छात्रों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। छात्रों ने इंटरनल असेसमेंट के अंकों की समीक्षा कर निष्पक्ष मूल्यांकन कराने की मांग की। 25 में 2-3 नंबर दिए छात्रों का आरोप है कि इंटरनल असेसमेंट में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बेहद कम अंक दिए गए हैं और परिणाम भी करीब एक महीने की देरी से जारी किए गए। छात्रों के मुताबिक 31 जुलाई को जारी इंटरनल असेसमेंट के परिणाम में अर्थशास्त्र विभाग के 265 छात्रों को 25 में से 5 से भी कम अंक दिए गए। विभागाध्यक्ष से मिलने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मुलाकात नहीं की। इन विभागों में भी गड़बड़ी की शिकायत विवाद केवल अर्थशास्त्र विभाग तक सीमित नहीं रहा। छात्रों के अनुसार, पश्चिमी इतिहास, प्राचीन भारतीय इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने भी कम अंक मिलने और परिणाम जारी करने में देरी की शिकायत की है। समाजवादी छात्र सभा सहित अन्य छात्र संगठनों ने भी इस मामले में कुलसचिव को शिकायत दी है। सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते हुई समस्या विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि इंटरनल असेसमेंट के परिणाम में विश्वविद्यालय के सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण समस्या आई है। उन्होंने बताया कि त्रुटि को ठीक किया जा रहा है और छात्रों के परिणामों में आवश्यक संशोधन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:केशव बोले- मदरसा आतंकियों की फैक्ट्री, बृजभूषण यौन शोषण केस में बरी; फौजी से लव-मैरिज पर बेटी को मार डाला
    Next Article
    छात्रा के सिर पर गिरा पोल, 3 सेकेंड में मौत...VIDEO:हरदोई में हाथ छोड़ भागी सहेली, मोहल्ले की दुकान से सामान लेने निकली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment