Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों को 'टेली मानस' हेल्पलाइन से मिलेगी राहत:सीएमओ ने व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 4 मार्च 2026। परीक्षा के दौरान छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. ए.के. सिंह ने 'टेली मानस' टोल फ्री सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, लखनऊ के निर्देशों के तहत बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के समय विद्यार्थियों में कई मानसिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इनमें अत्यधिक तनाव, चिंता, डर, अच्छे अंक लाने का दबाव, असफलता का भय, आत्मविश्वास की कमी, पढ़ी हुई बातें भूल जाना, नींद न आना, सिरदर्द और पेटदर्द जैसी शारीरिक समस्याएं प्रमुख हैं। समय की कमी और प्रतिस्पर्धा के कारण कई छात्र घबराहट महसूस करते हैं। इन परिस्थितियों में भारत सरकार द्वारा संचालित 'टेली मानस' सेवा छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी हो सकती है। विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 14416 और 18008914416 पर कॉल करके मानसिक रोग विशेषज्ञ या काउंसलर से सीधा परामर्श ले सकते हैं। 'टेली मानस' मोबाइल ऐप के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध है। सीएमओ ने स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में 'टेली मानस' की आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) सामग्री को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। हॉस्टल, कक्षा कक्ष, असेंबली एरिया, कॉमन एरिया, कैंटीन, पार्किंग स्थल, खेल मैदान और पुस्तकालय जैसे स्थानों पर पोस्टर और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस सेवा से अवगत हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    32 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित:गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी रेयाज अंसारी भी लिस्ट में शामिल
    Next Article
    होली पर मैनपुरी में पुलिस का सख्त पहरा:शराब बिक्री पर निगरानी, हुड़दंगियों पर होगी तत्काल कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment