Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    32 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित:गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी रेयाज अंसारी भी लिस्ट में शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत, 32 घोषित इनामी अपराधियों की एक सूची जारी की गई है। इन सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस सूची में बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष और कुख्यात मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग से जुड़े रेयाज अंसारी का नाम भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। पुलिस प्रशासन ने इन इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया है। इस अभियान में स्वाट और सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय किया गया है, जो तकनीकी माध्यम से अपराधियों की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं। पुलिस इन अपराधियों की पूरी "जन्म कुंडली" तैयार कर रही है। इसमें उनके आपराधिक इतिहास, नेटवर्क, सहयोगियों और शरणदाताओं की गहन जांच की जा रही है। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर इन 32 इनामी अपराधियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को इन अपराधियों के बारे में कोई सूचना मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस सूची के जारी होते ही गाजीपुर में हड़कंप मच गया है। इनाम घोषित अपराधियों की लिस्ट बहादुरगंज चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी IS-191 गैंग थाना कासिमाबाद विशाल कुमार, थाना सैदपुर गोलू यादव उर्फ पियूष, थाना सैदपुर आशा देवी, थाना करण्डा पुनीत पाण्डेय उर्फ बंटी, थाना रामपुरमाझाँ रामयश पाण्डेय, थाना रामपुरमाझाँ राणा प्रताप उर्फ राणा सिंह, थाना रामपुरमाझाँ रोशन यादव, थाना मेहनाजपुर (जनपद आजमगढ़) कान्हा यादव, थाना सैदपुर पंचू राजभर, थाना सैदपुर इन्दल चौहान, थाना नन्दगंज छोटू यादव, थाना नन्दगंज नगीना, थाना सैदपुर रासबिहारी, थाना नोनहरा हरेन्द्र, थाना नोनहरा कृष्णा सोनकर, थाना खानपुर सूरज चौहान, थाना खानपुर मोनू यादव, थाना चन्दवक (जनपद जौनपुर) विशाल यादव, थाना केराकत चुलबुल यादव, थाना कोतवाली प्रद्युमन उर्फ यशवन्त यादव, थाना करण्डा दीपू कुमार, थाना सूर्यपुरा (जनपद रोहतास, बिहार) कुमारी कृष्णा उपाध्याय, थाना गहमर भोला यादव, थाना करीमुद्दीनपुर सुरेश बनवासी, थाना नोनहरा छोटे उर्फ छोटू, थाना नोनहरा संदेश चौधरी, थाना करण्डा यशवन्त यादव, थाना करण्डा अभिषेक यादव उर्फ गोलू, थाना करण्डा रामनिवास राजभर, थाना कास
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में लापता छात्रा का शव मिला:गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में बरामद, पास पड़ा मिला खून से सना ब्लेड
    Next Article
    छात्रों को 'टेली मानस' हेल्पलाइन से मिलेगी राहत:सीएमओ ने व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment