Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक निलंबित:लखीमपुर-खीरी में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश में

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले के पलिया स्थित एक कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप सामने आने के बाद सहायक अध्यापक सुनील कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को कार्य से अलग कर दिया है। कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं ने शिकायत में बताया कि शिक्षक कॉपी जांचने के बहाने उन्हें बुलाता था और गलत तरीके से छूता था। छात्राओं का यह भी आरोप है कि वह उन्हें अश्लील तस्वीरें दिखाता था। विरोध करने पर मारपीट करता और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। अभिभावकों की शिकायत पर POCSO में मुकदमा अभिभावकों की शिकायत के आधार पर चंदनचौकी पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले को संवेदनशील मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। BSA ने किया निलंबन, विभागीय जांच शुरू बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल पहुंचकर दर्ज किए गए छात्राओं के बयान मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह विद्यालय पहुंचे और पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। दो सदस्यीय संयुक्त जांच टीम गठित निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी धौरहरा आशीष कुमार पांडे और जिला समन्वयक माला श्रीवास्तव को संयुक्त जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग, बच्चा घायल:आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में, शादी समारोह में चली थी गोली
    Next Article
    आगरा में बदला मौसम, हल्की हवा के साथ बूंदाबांदी:सुबह मौसम हुआ सुहाना, 1 से 3 मार्च तक तेज हवा चलने का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment