Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत्रपति शिवाजी महाराज को 346वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:शिवसेना कार्यालय में नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की 346वीं पुण्यतिथि पर शिवसेना कार्यालय में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा और संयुक्त हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बागेश अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज को उनकी वीरता और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के लिए सदैव याद किया जाएगा। जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी और अखिलेश जाटव ने शिवाजी महाराज की रणनीतिक कुशलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज ने गोरिल्ला युद्ध पद्धति की शुरुआत की और कम सेना के बावजूद मुगलों की विशाल सेना को पराजित किया। वे एक कुशल रणनीतिकार और आत्मविश्वासी शासक थे, जिन्होंने स्वराज की स्थापना के लिए छोटी-छोटी टुकड़ियों को संगठित कर एक मजबूत शक्ति तैयार की। वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि शिवाजी महाराज ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। उन्होंने नारी का अपमान करने वालों को कड़ी सजा देकर समाज को एक सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर संजय गोयल (मंडल उपाध्यक्ष), वीरेंद्र त्यागी (प्रदेश महामंत्री), अनुकूल जोशी (जिला उपाध्यक्ष), गीता गुर्जर (मंडल अध्यक्ष), कल्पना ठाकुर, नेहा गोयल (नगर अध्यक्ष), आशीष शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), विजय तोमर (युवा नगर अध्यक्ष), गोपी वर्मा (युवा नगर उपाध्यक्ष), रविंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपीपीसीएस पास करने वाली पूर्णिमा लड्डूओं में तौला:सीतापुर के मोहम्मदपुर कलां ननिहाल में हुआ भव्य स्वागत
    Next Article
    ललितपुर में पत्नी की हत्या कर शव जलाया, पति गिरफ्तार:बोला- 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, मना करने पर भी नहीं छोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment