Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में पत्नी की हत्या कर शव जलाया, पति गिरफ्तार:बोला- 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, मना करने पर भी नहीं छोड़ी

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में ग्राम सौरई के जंगल में 2 अप्रैल को मिले आरती सहरिया (25) के अधजले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पति रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरती थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम सौल्दा की निवासी थी। आरोपी पति रामगोपाल ने बताया कि उसकी पत्नी का पिछले दो साल से एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मामला मड़ावरा थाना क्षेत्र का है। सबूत मिटाने के लिए जलाया शव रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि उसने 1 अप्रैल को पेट दर्द का बहाना बनाकर आरती को डॉक्टर के पास चलने के लिए कहा और उसे सौरई की ओर ले गया। शाम के समय जंगल के रास्ते में उसने बाथरूम का बहाना बनाकर बाइक रोकी। इसी दौरान दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर रामगोपाल ने आरती को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में चोट लगी और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए शव को जंगल में ही जला दिया। ताकि पहचान और सबूत मिटाए जा सकें। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर लौट आया। भागने की फिराक में था आरोपी वहीं अगले दिन आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। उसने बताया कि राजाराम नाम का युवक अपने साथियों के साथ आया और उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले गया। हालांकि, जंगल में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने जांच तेज की। शक के आधार पर जब रामगोपाल से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पूरा सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद इंदौर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत्रपति शिवाजी महाराज को 346वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:शिवसेना कार्यालय में नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया
    Next Article
    छात्र की संदिग्ध मौत, पिता ने FIRदर्ज करने को कहा:पुलिस पर सुसाइड नोट दबाने का आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment