Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chhath Puja: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, सोमवार सुबह 4:30 बजे से चलेगी Metro

    10 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को सोनिया विहार में यमुना किनारे पूजा-अर्चना की, जबकि कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अपने आवास पर छठ पूजा की। इस दौरान राजधानी में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। गुप्ता ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए छठी मैया से प्रार्थना की।उन्होंने नाव से यमुना किनारे स्थित छठ घाटों का निरीक्षण भी किया, श्रद्धालुओं से बातचीत की और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। एक बयान के अनुसार, घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। वहां छठ के पारंपरिक गीतों, दीपों और पूजा सामग्री से भरे बांस के सूपों ने उत्सव के माहौल को और भक्तिमय बना दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ आस्था, अनुशासन, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का पर्व है, जो प्रकृति के प्रति कृतज्ञता की भावना को दर्शाता है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार त्योहारों के दौरान पूर्वांचली समुदाय को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आये लोगों ने राजधानी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के आयोजन के लिए यमुना किनारे बेहतर इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, उत्तर दिल्ली में मुनक नहर के किनारे एक घाट भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि त्योहार के लिए घर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली और बिहार के बीच विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई है।इस बीच, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अपने आवास पर छठ पूजा की। उन्होंने छठी मैया की पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की पारंपरिक रस्म निभाई। उनकी पत्नी स्वाति वर्मा ने आवास पर आने वाले श्रद्धालुओं और उनके परिजनों का स्वागत किया।इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) 16 नवंबर को सुबह चार बजकर 30 मिनट से ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा। यह व्यवस्था छठ पूजा के दौरान ‘उषा अर्घ्य’ देने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए की गई है। डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेन की सेवाएं जल्दी शुरू करने की व्यवस्था की गई है।इसमें कहा गया है कि डीएमआरसी के पूरे नेटवर्क पर सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं एक साथ शुरू होंगी, ताकि श्रद्धालु सुबह जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। डीएमआरसी ने कहा कि सभी मेट्रो लाइन पर नियमित यात्री सेवाएं शुरू होने तक 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी। इसके बाद दिनभर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार मेट्रो सेवाओं का संचालन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KTR ने तेलंगाना में Congress और BJP पर साधा निशाना, केंद्रीय नेतृत्व के प्रति समर्पण पर उठाए सवाल
    Next Article
    Somalia में भारत ने शुरू की FOC बैठक, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग मजबूत करने पर सहमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment