Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KTR ने तेलंगाना में Congress और BJP पर साधा निशाना, केंद्रीय नेतृत्व के प्रति समर्पण पर उठाए सवाल

    9 hours ago

    2

    0

    भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने रविवार को तेलंगाना में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं पर अपने-अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति ‘‘अधीनता’’ दिखाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि राज्य में दोनों दलों (कांग्रेस और भाजपा) के नेताओं में पद की गरिमा बनाए रखने का गुण बहुत कम देखने को मिलता है। रामा राव ने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री गांधी परिवार के अंगरक्षक की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री राहुल गांधी की मोटरसाइकिल के पीछे ऐसे भाग रहे हैं, मानो वे उनके निजी सहायक हों!इसी तरह, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपने नेता अमित शाह के पैर छू रहे हैं और उनकी चप्पल उठा रहे हैं। यह कितना शर्मनाक और पद की गरिमा के खिलाफ व्यवहार है।’’ रामा राव ने कहा कि तेलंगाना की स्थापना आत्मसम्मान के सिद्धांत पर हुई थी और दोनों राष्ट्रीय दल इसे कभी नहीं समझ पाएंगे। उनका इशारा शनिवार को हैदराबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘गिग’ वर्कर्स के साथ निकाली गई मोटरसाइकिल रैली की ओर था, जिसमें तेलंगाना के कई मंत्रियों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया था।रविवार को केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने बीआरएस के पूर्ववर्ती शासन के खिलाफ लगे कई आरोपों का हवाला देते हुए रामा राव पर पलटवार किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सवाल किया कि क्या कथित तौर पर पति-पत्नी के बीच बातचीत की भी फोन टैपिंग करना, कालेश्वरम परियोजना में बड़े पैमाने पर कथित भ्रष्टाचार और बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) में कथित अनियमितताएं वही ‘‘पद की गरिमा’ हैं, जिसकी बात बीआरएस नेता कर रहे हैं। रामा राव के इस आरोप पर कि उन्होंने अमित शाह की चप्पल उठाई थी, संजय कुमार ने कहा कि वह उन लोगों को अपना गुरु मानते हैं, जिन्होंने उन्हें विभिन्न चीजें सिखाई हैं।कुमार ने कहा कि उन्हें अपने गुरु की सेवा करने या उनकी चप्पल उठाने में कोई दिक्कत नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kishtwar में दो SPO की हत्या पर BJP नेता जहांजैब सिरवाल ने शगुन परिहार के बयान को बताया तथ्यहीन
    Next Article
    Chhath Puja: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, सोमवार सुबह 4:30 बजे से चलेगी Metro

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment