Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छठ महापर्व पर भगवान भाष्कर की आराधना:घने कोहरे और ठंड के बीच 42 गांवों में व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

    5 hours ago

    1

    0

    मऊ के करहां क्षेत्र में सोमवार की अलसुबह छठ महापर्व पर घने कोहरे, कड़ाके की ठंड और ठंडे पानी ने व्रती महिलाओं की कठिन परीक्षा ली। निर्धारित समय पर भगवान सूर्य के दर्शन नहीं होने से घाटों पर महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अंततः सूर्योदय को प्रतीक मानकर व्रती महिलाओं ने अर्घ्य अर्पित किया और कठिन निर्जला व्रत का पारण किया। गुरादरी, शमशाबाद समेत 42 गांवों में महिलाओं ने जल में खड़े होकर पारंपरिक छठ गीत 'उग हे सूरज देव भयल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा' गाते हुए सूर्यदेव की आराधना की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष करवा चौथ पर भी मौसम की बेरुखी के चलते चंद्रदर्शन नहीं हो पाया था। वहीं, गुरादरी मठ पर समाजसेवी विक्की वर्मा, अनिल भारद्वाज उर्फ सुम्मन और प्रेम सैनी ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय वितरित की। मठ प्रबंधन, ग्राम प्रधान और पुलिसकर्मी घाटों पर मुस्तैद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटर लिस्ट में 17 नवंबर से जुड़वा सकेंगे नाम:हापुड़ में 16 दिसंबर तक संशोधन का मौका, 4 दिन मिलेंगे BLO
    Next Article
    दहेज न मिलने होने पर विवाहिता को घर से निकाला:मैनपुरी में महिला ने एसपी से शिकायत की; पति पर भाभी से अवैध संबंध का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment