Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वोटर लिस्ट में 17 नवंबर से जुड़वा सकेंगे नाम:हापुड़ में 16 दिसंबर तक संशोधन का मौका, 4 दिन मिलेंगे BLO

    5 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना ने मतदाताओं से अपने और परिवार के सदस्यों के नाम सूची में जांचने की अपील की है। डीएम कविता मीना ने विशेष अभियान के तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर को कैंप लगाए जाएंगे। इन दिनों हर मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता या अन्य जानकारी में संशोधन के लिए फार्म-8 जमा किया जा सकेगा। नया नाम जुड़वाने के लिए नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों की स्वप्रमाणित कॉपी साथ लानी होगी। परिवार के किसी सदस्य का वोटर आईडी नंबर उपलब्ध हो, तो उसे भी साथ ले जाएं। मतदाता https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर या ECINET और Voter Helpline ऐप से सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। नाम नहीं होने पर फार्म-6 और जानकारी में संशोधन के लिए फार्म-8 ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। इसके लिए https://voters.eci.gov.in/ पोर्टल उपलब्ध है। जिलाधिकारी कविता मीना ने फार्म भरते समय नाम, मोबाइल नंबर, पिनकोड और पता सही दर्ज करने की अपील की है। जरूरी दस्तावेज और नवीनतम फोटो भी अपलोड करें। ऑफलाइन आवेदन जमा करने पर रसीद जरूर लें। उन्होंने रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों को भी अभियान की जानकारी देने को कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में गन्ना किसानों का 7 घंटे से धरना जारी:जब्दा-ताजपुर केंद्र पर रोजाना इंडेंट, उठान और तौल की मांग; घटतौली रोकने की चेतावनी
    Next Article
    छठ महापर्व पर भगवान भाष्कर की आराधना:घने कोहरे और ठंड के बीच 42 गांवों में व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment