Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छेड़छाड़ के आरोप पर दो पक्षों में जमकर मारपीट:श्रावस्ती में लाठी-डंडे चले, 8 घायल; छेड़छाड़ में आरोपी पक्ष और मारपीट में दोनों ओर से केस दर्ज

    13 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची से कथित छेड़छाड़ के आरोप के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। कहासुनी के बाद यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग चोटिला और जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, यह घटना 31 जनवरी को हुई थी। उस दिन उनके घर की 10 वर्षीय बच्ची बकरी खोजने के लिए नहर किनारे खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लड़कों ने उसे जबरन पकड़कर छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने और विरोध जताने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। परिवार का आरोप है कि पूर्व में पुलिस से शिकायत के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई थी। इसी मामले को लेकर दोबारा विवाद हुआ और गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। पुलिस ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।प्रथम पक्ष की शिकायत पर अरमान, समीर, किताबुल और शबनम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, द्वितीय पक्ष की तहरीर पर मोबीन, कोयली, अनीस और जाकिर के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र में नाबालिग लड़की संग घटित मे घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी पक्ष भी नाबालिग है अग्रिम विवेचना और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी प्रकरण में दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना भी प्राप्त हुई थी दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर भी अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है बैधानिक कार्रवाई की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब पार्टी के दौरान युवक को‌ मारी गोली:प्रयागराज में हथेली को छूते हुए निकली, साथ बैठने वाले युवकों ने की वारदात
    Next Article
    बदायूं में बिना रवानगी घर में घुसी पुलिस:महिलाओं से अभद्रता और एनकाउंटर की धमकी का आरोप; एडीजी ने सीओ को सौंपी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment