Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shivraj Singh Chouhan बोले: 50 करोड़ लोग गरीबी से निकले, योजनाओं ने निभाई अहम भूमिका

    2 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी पहलों ने देश में अत्यधिक गरीबी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालयों की यहां आयोजित संयुक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए चौहान ने हाल ही में जारी विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में अत्यधिक गरीबी की दर 27.1 प्रतिशत से घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई है। कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि सरकार के विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है।उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। चौहान ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा, ‘‘आपने केवल योजनाएं नहीं बनाई हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण किया है। विकास की इस यात्रा के असली सूत्रधार आप हैं।’’ डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और कृषि, ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन तथा कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।चौहान ने कहा कि तत्काल प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि गरीबी से बाहर आए लोग दोबारा इसकी चपेट में न आएं। साथ ही, आबादी के शेष 2.6 से 2.7 प्रतिशत लोगों के जीवन स्तर में सुधार के प्रयास तेज किए जाने चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार्यकर्ता पर FIR अभिव्यक्ति की आजादी का हनन, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता Vinay Sharma का आरोप
    Next Article
    CJI Surya Kant बोले, पेशेवर सफलता के लिए सिद्धांतों से समझौता करना कभी सही नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment