Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP बोली- प्रदर्शनकारियों पर एक्शन नहीं होगा:रात 1 बजे वीडियो जारी कर बताया- सरकार के प्रतिनिधियों से बात हुई, सभी FIR वापस होंगी

    21 hours ago

    1

    0

    पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देशभर में हुए प्रदर्शन में शामिल होने वाले किसी भी प्रदर्शनकारी पर FIR नहीं होगी। अगर FIR हो चुकी है तो वापस होगी। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने देर रात एक बजे वीडियो जारी कर यह बात कही। सौरव ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि हमसे मिलने आए थे। हमने उन्हें बताया कि हमें आशंका है कि सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं होंगे। इस पर उन्होंने बिहार सरकार के गृह विभाग की प्रेस रिलीज दिखाई। इसमें लिखा है कि सभी प्रोटेस्टर्स की FIR वापस ली जाएंगी और भविष्य में भी कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। इससे पहले CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चेतावनी दी थी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली, तो वह फिर से आंदोलन शुरू करेगी। दिल्ली में शाम को हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP नेता आशुतोष रांका, सौरव दास के साथ सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। सिब्बल ने CJP के बनाए फंड में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही देशभर के वकीलों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा- मेरा रोल इस पार्टी के कानूनी मसलों में मदद करना है। उधर बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। CJP बोली- देश के अन्य राज्यों में छात्रों को गिरफ्तार किया जा रहा है इससे पहले दिन में CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सोमवार को X पर लिखा था कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में छात्रों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पार्टी का कहना है कि उसने देशव्यापी आंदोलन केंद्र सरकार के इस आश्वासन पर स्थगित किया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। CJP ने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपने वादे से पीछे हटती है, तो यह लाखों युवाओं के विश्वास के साथ धोखा होगा। CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें… सोनम वांगचुक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद वे लद्दाख रवाना होंगे। उससे पहले वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट गए। वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना 26 दिन का अनशन खत्म किया था। वांगचुक बोले- अहिंसा के रास्ते चले, समाधान जरूर मिलता है वांगचुक ने कहा- पिछले पांच-छह सालों से हम लद्दाख में गांधीजी के अहिंसक तरीके को अपनाते आ रहे हैं और हमें यह बहुत प्रभावी लगा। हालांकि मुझे संदेह था कि क्या यह तरीका राष्ट्रीय स्तर पर भी काम करेगा। लेकिन इस आंदोलन ने मेरा भरोसा और मजबूत किया कि गांधीजी का रास्ता आज भी पूरे देश में उतना ही असरदार है और आने वाले कई सालों तक रहेगा। CJP का प्रदर्शन खत्म, रिएक्शन जारी 1. PM मोदी का ऐलान- परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई: पीएम मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। मोदी ने कहा- फ्रेंड्स स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. राहुल गांधी की अमित शाह को लेटर, पूछा- पैलेट गन किसने चलवाई: राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राहुल ने दो सवाल पूछे हैं। पहला- प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया? दूसरा- सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की। पढ़ें पूरी खबर… कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी भास्कर की ये खबरें भी पढ़ें… बिहार में NEET प्रदर्शनकारी जल्द रिहा होंगे:दर्ज FIR वापस लेगी सरकार; 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज मुकदमों पर नहीं होगा एक्शन 72 घंटे में लिखी गई प्रधान के इस्तीफे की स्क्रिप्ट:सीक्रेट मीटिंग, RSS की सलाह, 3 दिन में कैसे बदला खेल ‘कॉकरोचों’ ने बीजेपी सरकार पर 5 बड़े डेंट मारे: ‘ये सरकार झुकती नहीं’ का नैरेटिव टूटा; क्या प्रधान के इस्तीफे के बाद डैमेज कंट्रोल होगा राहुल बोले-स्टूडेंट्स पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया: शाह को चिट्ठी लिखी; CJP का सुझाव- पेपर लीक में 10 साल की सजा हो -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की विक्ट्री पार्टी: सौरव दास लड़की ब्यूटीफुल गाने पर नाचे धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की विक्ट्री पार्टी के कई वीडियो सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि एक होटल में CJP प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य छात्र इकठ्ठा हुए। उन्होंने जमकर डांस किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP बोली- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी:रात 1 बजे वीडियो जारी कर बताया-सरकार से बात हुई, हर प्रोटेस्टर सुरक्षित रहेगा
    Next Article
    देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, लंदन में ली अंतिम सांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment